फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

103 साल की बुजुर्ग महिला ने किया ऐसा काम जो 30 की उम्र में भी ना कोई कर पाए

Fri, 21 Jun 2019 04:21 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 21 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
103 year old woman nickname hurricane get gold medal in race
- फोटो : Brit Huckabay/NSGA

कहा जाता है कि जब कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती है। इसका उदाहरण अमेरिका की जुलिया हॉकिन्स हैं, जिनकी उम्र 103 साल की हो चुकी है। लेकिन लगातार प्रतियोगिताओं में वह जीत हासिल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड से थोड़े से ज्यादा वक्त में सौ मीटर की रेस जीतकर मिसाल पेश की है। बता दें कि साल 2017 में जुलिया हॉकिन्स कम समय में सौ मीटर की रेस पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

103 year old woman nickname hurricane get gold medal in race
- फोटो : Brit Huckabay/NSGA

साल 2019 में उन्होंने न्यू मैक्सिको स्थित Albuquerque में आयोजित सीनियर गेम्स में हॉकिन्स ने 50 मीटर और 100 मीटर की दोनों रेस में गोल्ड मेडल जीता है। साल 2017 में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद उन्हें HURRICANE का नाम दिया गया। 

103 year old woman nickname hurricane get gold medal in race
- फोटो : Brit Huckabay/NSGA

Good Morning America से बात करते हुए हॉकिन्स ने कहा कि मैंने जो भी किया, उससे बहुत रोमांचित हूं, लेकिन मैंने जितना किया है उतना अच्छा नहीं किया,"। मैं नहीं जानता कि क्या यह इसलिए हुआ है क्योंकि मैं अधिक उम्र की हूं, या शायद यह माहौल था। "। आपको बता दें कि हॉकिन्स चार बच्चों की मां हैं, तीन बच्चों की दादी हैं और तीन बच्चों की प्रदादी हैं। जिन्होंने कई सारे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और ढेर सारे खिताब जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
103 year old woman nickname hurricane get gold medal in race
- फोटो : Brit Huckabay/NSGA

वह सौ साल की उम्र में दौड़ने के लिए निकलीं। नेशनल सीनियर गेम्स असोसिएशन के मुताबिक वह अमेरिकी ट्रैक पर दौड़ने वाली सबसे उम्रदराज महिला हैं। हॉकिन्स ने अपनी लंबी उम्र को लेकर कहा कि वो खुद को व्यस्त रखती हैं, चलती रहती हैं। मैं कोई विशेष कसरत नहीं करती। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहले कसरत करती थी, लेरिन अब उनको इसकी जरुरत नहीं है। 

विज्ञापन
103 year old woman nickname hurricane get gold medal in race
- फोटो : Brit Huckabay/NSGA

उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने खाने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहती हैं। हॉकिन्स अपनी अधिकांश गतिविधियां घर के बगीचे में काम करने के दौरान ही करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ने एक बॉक्स तैयार किया हुआ है, जिसमें वह अपने सारे मेडल रख सकें। जब उनसे अगली रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो नहीं जानती। जब आप 103 साल के होते हैं तो हर दिन चमत्कार की तरह होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed