फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket: James Anderson says England will change the pace battery more against India

क्रिकेट: जेम्स एंडरसन ने कहा- भारत के खिलाफ पेस बैटरी में ज्यादा बदलाव करेगा इंग्लैंड

Mon, 31 May 2021 08:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 31 May 2021 08:29 AM IST
सार

  • एंडरसन दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम पर 160 मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं और वह जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड अभी एलिस्टेयर कुक (161) के नाम पर है।

विज्ञापन
Cricket: James Anderson says England will change the pace battery more against India
जेम्स एंडरसन

विस्तार

इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी बनने की राह पर खड़े तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की शृंखला के दौरान अधिक खिलाड़ियों को रोटेशन की नीति से गुजरना पड़ सकता है क्योंकि मैचों के बीच विश्राम का बहुत अधिक मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


एंडरसन दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम पर 160 मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं और वह जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड अभी एलिस्टेयर कुक (161) के नाम पर है। एंडरसन जुलाई में 39 वर्ष के हो जाएंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की चर्चित रोटेशन नीति के बारे में एंडरसन ने कहा, ‘भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बीच विश्राम का बहुत कम समय मिलेगा और इसलिए उसमें अलग रणनीति अपनाई जा सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों को विश्राम देने के लिए उन्हें अधिक अंदर बाहर किया जा सकता है।’ इंग्लैंड की टीम दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला खेलेगी और उसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एंडरसन हालांकि गर्मियों के इस सत्र में सभी सात टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हां, मैं इन गर्मियों में सभी सात टेस्ट मैचों में खेलना पसंद करूंगा। भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच और उससे पहले न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैच होने हैं। उसके बाद एशेज होगी।


इसलिए हम इस सत्र की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। एंडरसन ने कहा, ‘इसलिए यदि हम अपनी मजबूत टीम का चयन करते हैं तो यह माना जा सकता है कि हम दोनों (एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड) उसमें शामिल होंगे और हम दोनों एक साथ नई गेंद संभालना पसंद करेंगे। इसका फैसला पूरी तरह से कप्तान और कोच पर निर्भर करेगा।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed