अरुण जेटली का क्रिकेट से था खास रिश्ता, पहली पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे शास्त्री ने ट्वीट कर कहा, 'कानूनी रूप से चमकदार और शालीन व्यक्तित्व के धनी जेटली जी भारत को बदलने में एक मार्गदर्शक बल थे'। शास्त्री ने साथ ही जेटली के साथ अपनी कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी शेयर की है। जहां मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान कपिल देव भी नजर आ रहे हैं।
Remembering #ArunJaitley Ji on his death anniversary today. Along with being legal luminary and a towering personality, Jaitley Ji was a guiding force in transforming #India pic.twitter.com/x2LliOarTR
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) August 24, 2020विज्ञापन
गौतम गंभीर ने भी किया याद
कोच शास्त्री के अलावा, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी। गंभीर जेटली का एक कथन ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि आपके विचारों से ही प्रभावित होकर मेरी तरह लाखों लोगों ने राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने की ठानी। आप हमेशा याद आएंगे सर!
“You can execute your ideas and intentions to serve people into actions, if you join politics”. These words by late Shri #ArunJaitley Ji will always be with me. His dedication to public service inspires millions like me. You will always be remembered sir! pic.twitter.com/i67dRmTeg3
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 24, 2020
धाकड़ राजनेता, बेहतरीन वक्ता और कानून के जानकार के अलावा अरुण जेटली का क्रिकेट जगत से भी खास लगाव था। पूर्व वित्त मंत्री हमेशा एक कुशल क्रिकेट प्रशासक के तौर पर भी याद किए जाएंगे। 13 साल तक दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने BCCI में व्यावसायिकता की नई क्रांति लाई। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी आज भी उन्हें बतौर मार्गदर्शक याद करते हैं। क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए बाद में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया।