फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket expert say about dhoni's world cup team

धोनी की वर्ल्ड कप ब्रिगेड पर ये कहा पूर्व क्रिकेटरों ने

Tue, 06 Jan 2015 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
cricket expert say about dhoni's world cup team

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टीम के 15 खिलाड़ी चुन लिए गए है। इसमें कुछ खिलाड़ियों का चयन चौंकाने वाला है। टीम चयन के आखिरी समय तक युवराज को टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन वह टीम में नहीं लिए गए।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि पिछले वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी धोनी की पसंदीदा टीम चुनी गई है। धोनी के अलावा टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर के कहने पर भी कुछ खिलाड़ियों को बाहर और अंदर किया गया है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि धोनी युवराज को टीम में नहीं लेना चाहते थे। इन सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के बारे में यह बात कही है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व चयनकर्ता सैयद किरमानी ने कहा, "अगर मैं टीम सेलेक्टर में होता तो मेरी टीम में युवराज और रोबिन उथप्पा जरूर होते। "
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज प्रभाकर उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है, "फिटनेस के आधार पर युवराज की जगह टीम में नहीं बनती। क्योंकि आप वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हो न कि कोई क्लब मैच के लिए। "


दूसरी ओर पूर्व किक्रेटर बिशन सिंह बेदी ने इन बातों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि कोच डंकन की टीम चयन में चली है। उनका कहना है, " यदि किसी को लगता है कि टीम चयन में कोच डंकन फ्लेचर की सुनी गई है तो वह बिल्कुल गलत है, क्योंकि अभी वे खुद ही टीम में अपनी जगह बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। "

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed