फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket australia working with authorities FOR BOXING DAY TEST after foiled alleged terror attack

बॉक्सिंग डे टेस्ट पर आतंकियों की नज़र, एमसीजी की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 24 Dec 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
cricket australia working with authorities FOR BOXING DAY TEST after foiled alleged terror attack
बॉक्सिंग डे टेस्ट
26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सीरीज मैच पर आंतकवादी हमले का साया मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक 7 संदिग्धों को आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एमसीजी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्रिसमस के दिन मेलबर्न के फ्लिंडर्स स्ट्रीट रेलवे स्टेशन पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


एमसीजी इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थिति है। आरोपियों को इस बात का अंदाजा था कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के मद्देनजर यहां तकरीबन 1 लाख लोग एकत्र हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस स्टेशन का हमले के लिए चुनाव किया था। इसी स्टेशन के पास वह टेनिस स्टेडियम भी है जहां जनवरी में साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेला जाएगा। 
विज्ञापन

प्रशंसकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: सीए

cricket australia working with authorities FOR BOXING DAY TEST after foiled alleged terror attack
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सुदरलैंड के मुताबित हमारी सुरक्षा टीम सभी संबंधित विभागों के संपर्क में है। ये सुनिश्चित कर रही है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशंसकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जेम्स ने आगे कहा, हम विक्टोरिया पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बॉक्सिंग डे टेस्ट की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed