फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia said it is closely monitoring the escalating tensions between India and Pakistan IPL 2025

IPL 2025: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भारत-पाकिस्तान तनाव पर नजर, खिलाड़ियों के साथ लगातार संपर्क में बोर्ड

Fri, 09 May 2025 11:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 May 2025 11:22 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया कि वो हालात पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
Cricket Australia said it is closely monitoring the escalating tensions between India and Pakistan IPL 2025
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लगातार नजर बनाए हुए है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया कि वो हालात पर नजर रखे हुए है। ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला फ्लड लाइट में खराबी के कारण रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा, हम पाकिस्तान और भारत की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सरकार, पीसीबी, बीसीसीआई और स्थानीय सरकारी अधिकारियों से नियमित सलाह और अपडेट प्राप्त करना और क्षेत्र में मौजूद हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ संवाद बनाए रखना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल ने आईपीएल जारी रखने पर दिया था बयान 
इससे पहले, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार को कहा था कि आईपीएल 2025 को लेकर बीसीसीआई भारत सरकार के निर्देश का इंतजार कर रही है। धूमल ने साथ ही पुष्टि की थी कि अभी की स्थिति में आईपीएल का 18वां सीजन जारी रहेगा। पंजाब और दिल्ली के बीच मैच रद्द होने के बाद अलग-अलग जानकारी सामने आ रही थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कहा था कि इस लीग के बाकी बचे मैचों पर संशय था। पीटीआई के मुताबिक, लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंता जाहिर की थी। इस पर बीसीसीआई ने बैठक की। बैठक के बाद अरुण धूमल ने मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन

आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होना है। इस मैच के बारे में पूछे जाने पर धूमल ने कहा था कि 'फिलहाल यह मैच जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी बदल रही है। सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: INDO-PAK Tension: तनाव के बीच अंबाती रायुडू ने की शांति की अपील, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; अब दी सफाई

भारतीय सेना ने दिया जवाब 
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की थी। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed