{"_id":"5cc5f35ebdec22073d79857c","slug":"cricket-australia-officials-to-visit-india-to-clarify-reasons-with-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई के साथ मतभेद सुलझाने भारत आ सकते हैं सीए के शीर्ष अधिकारी: रिपोर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई के साथ मतभेद सुलझाने भारत आ सकते हैं सीए के शीर्ष अधिकारी: रिपोर्ट
Mon, 29 Apr 2019 12:09 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स सहित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारियों के बीसीसीआई के साथ मतभेद सुलझाने के लिए भारत आने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तीन खिलाड़ियों को अगले महीने महिला टी20 मैचों में हिस्सा देने की स्वीकृति नहीं देने के कारण दोनों देशों के बोर्ड के रिश्तों के बीच कड़वाहट आई है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई के साथ द्विपक्षीय पुरुष श्रृंखला विवाद के कारण जयपुर में छह से 11 मई तक होने महिला आईपीएल मैचों में मेग लेनिंग, एलिस पैरी और एलिसा हिली को हिस्सा लेने से रोक दिया था।
विज्ञापन
सिडनी मार्निंग हेराल्ड में छपी खबर के अनुसार सीए के सीईओ केविन रोबर्ट्स और अध्यक्ष एडिंग्स के अगले महीने भारत जाने की संभावना है जिससे कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों को और खराब होने से बचाने और मतभेद सुलझाने का प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, 'भारत के साथ टकराव सीए के लिए खतरनाक स्थिति है जो पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद वापस अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है और जो अन्य क्रिकेट देशों की तरह प्रसारण अधिकार राजस्व के लिए दुनिया के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश पर काफी निर्भर करता है।' इसमें कहा गया, 'रोबर्ट्स ने अगले महीने भारत यात्रा की अस्थाई योजना बनाई थी और अब लगता है कि यह यात्रा एडिंग्स के साथ होगी।'