IND Inning
61/1 (4.2 ov)
Target: 248
Ishan Kishan 0(1)*
Abhishek Sharma 2 (3)
IND need 187 runs in 15.4 remaining overs
{"_id":"6033dce9fff98059474551b5","slug":"cricket-australia-limits-use-of-its-players-for-advertising-during-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं करेंगे ऑस्ट्रेलियाई, IPL के दौरान इन चीजों पर भी पाबंदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं करेंगे ऑस्ट्रेलियाई, IPL के दौरान इन चीजों पर भी पाबंदी
Mon, 22 Feb 2021 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : social media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीएम) ने आईपीएल 14वें सीजन के शुरू होने से पहले बड़ा फैसला किया है। सीए ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कहा है कि वह अगले सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से जुआ, फास्ट फूड, शराब और तंबाकू ब्रांड के प्रचार के लिए विज्ञापन न कराएं।
विज्ञापन
क्रिकबज डॉट कॉम के अनुसार, आईपीएल टीमों को हाल ही में भेजे गए परामर्श में बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, पूरी टीम के फोटो का इस्तेमाल संबंधित आईपीएल टीम के प्रायोजक भारत में प्रिंट मीडिया में प्रचार के लिए कर सकते हैं। ऐसी किसी तस्वीर का इस्तेमाल शराब, फास्ट फूड, फास्ट फूड रेस्तरां, तंबाकू या सट्टेबाजी का व्यवसाय करने वाली किसी कंपनी के लिए नहीं किया जाएगा।' इसके अलावा सीए ने कहा कि बिग बैश लीग टीम या प्रदेश टीम के एक खिलाड़ी से ज्यादा को विज्ञापन मुहिम में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
बोर्ड के ईमेल में कहा गया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फ्रेंचाइजी द्वारा विज्ञापनों या प्रचार सामग्री में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस्तेमाल के लिए ये पाबंदियां लगाई है। इसमें कहा गया, 'हर फ्रेंचाइजी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध वाले एक से अधिक खिलाड़ी को विज्ञापन में नहीं ले सकती। एक ही ऑस्ट्रेलियाई प्रदेश टीम का एक से अधिक खिलाड़ी विज्ञापन में नहीं होगा और इसी तरह बिग बैश लीग का भी एक ही खिलाड़ी एक विज्ञापन में होगा।' बता दें कि आईपीएल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के 19 क्रिकेटर खेलेंगे, जिनमें स्टीव स्मिथ, मैक्सवेल, नाथन कूल्टर नाइल, रिचर्डसन, डेविड वार्नर और मिशेल मार्श शामिल हैं।
विज्ञापन