फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia confirms, there will be no day night after India refusal

पहले BCCI ने डे-नाइट टेस्ट के लिए किया था इनकार, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से आई प्रतिक्रिया

Tue, 08 May 2018 01:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia confirms, there will be no day night after India refusal

इस साल के अंत में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरा करना है। इस सीरीज में भारत द्वारा डे नाइट टेस्ट खेलने से साफ इनकार करने के बाद अब मंगलवार सुबह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान आया है। अपने बयान में सीए ने पुष्टि कर दी कि एडिलेड में होने वाला टेस्ट मैच दूधिया रोशनी में नहीं होगा क्योंकि BCCI गुलाबी गेंद से मैच खेलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इसके पहले सोमवार को बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने ई-मेल पर सीए से साफ कह दिया था कि भारत अभी गुलाबी गेंद से मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए एडिलेड टेस्ट को परंपरागत लाल गेंद से ही खेला जाए।

विज्ञापन

 

सीए प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि वो इसकी पुष्टि करते हैं कि एडिलेट टेस्ट मैच डे-नाइट नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि इससे एडिलेड के कुछ फैंस निराश हो सकते है। हमें पता है कि एडिलेड टेस्ट कितना लोकप्रिय है और हम दिसंबर में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह पांच दिवसीय टेस्ट मैच को बचाए रखने का अच्छा तरीका है। अब हम टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गर्मियों में कम से कम एक डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी करना चाहते हैं और हम श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में गाबा में खेले जाने वाले दिन-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन में ‘मेहमान बोर्ड की सहमति’ जरूरी होती है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अबतक अपने घर में खेले एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच में हार का स्वाद नहीं चखा है। दूसरी ओर टीम इंडिया के सिर्फ 2 खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के ही पास ही गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेलने का अनुभव है।

यहां जानिए टीम इंडिया का पूरा ऑस्ट्रेलियाई शेड्यूल

Cricket Australia confirms, there will be no day night after India refusal

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी-20 समेत कुल 10 मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत T-20 सीरीज से होगी फिर टेस्ट सीरीज की बारी आएगी अंत वनडे से होगा।

T20 सीरीज

नवंबर 21- पहला टी20 - गाबा, ब्रिसबेन
नवंबर 23 - दूसरा टी20 - मेलबर्न
नवंबर 25 - तीसरा टी20 - सिडनी

टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट- 6-10 दिसंबर, एडिलेड ओवल
दूसरा टेस्ट- 14-18 दिसंबर, पर्थ
तीसरा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
चौथा टेस्ट- 3-7 जनवरी, सिडनी

वनडे सीरीज

जनवरी 12, पहला वनडे, सिडनी
जनवरी 15, दूसरा वनडे, ओवल
जनवरी 18, तीसरा वनडे, मेलबर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed