{"_id":"675d6c1a407028804e03d3e5","slug":"cricket-australia-confirmed-30-145-fans-would-receive-full-refunds-since-less-than-15-overs-were-completed-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पहले दिन 13.2 ओवर का हुआ खेल, फिर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दर्शकों को वापस करेगा टिकट की पूरी राशि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पहले दिन 13.2 ओवर का हुआ खेल, फिर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दर्शकों को वापस करेगा टिकट की पूरी राशि
Sat, 14 Dec 2024 04:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Dec 2024 04:59 PM IST
सार
बारिश के कारण पहले दिन का खेल प्रभावित होने के बाद अब दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होगा और निर्धारित समय से आधा घंटे पहले मैच शुरू हो जाएगा। भारतीय समयानुसार, मैच सुबह 5:20 पर शुरू होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट
- फोटो : BCCI
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन 30145 दर्शकों को टिकट की पूरी राशि वापस दी जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा था और सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हो सका था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति के अनुसार, दर्शकों को पूरी राशि लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति है कि 15 ओवर से कम मैच होने पर दर्शकों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा। मैच के पहले दिन 15 ओवर से भी कम का खेल हुआ। बारिश के कारण पहले दिन का खेल प्रभावित होने के बाद अब दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होगा और निर्धारित समय से आधा घंटे पहले मैच शुरू हो जाएगा। भारतीय समयानुसार, मैच सुबह 5:20 पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच का हाल
लगातार बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।
लगातार बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।
शुरुआती दिन पहले सत्र में फिर भी कुछ खेल संभव हुआ, लेकिन लंच ब्रेक से पहले ही बारिश दोबारा शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और अंपायर ने स्टंप का फैसला किया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया।