फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2020 Jamaica Tallawahs Beat Guyana Amazon Warriors Nevis Patriots to Big Win Over Barbados Tridents

CPL 2020: पैट्रियट की सीपीएल में पहली जीत, जमैका ने गयाना को हराया

Wed, 26 Aug 2020 01:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 26 Aug 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
CPL 2020 Jamaica Tallawahs Beat Guyana Amazon Warriors Nevis Patriots to Big Win Over Barbados Tridents
CPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आखिरकार जीत दर्ज की, जबकि जमैका तल्लवाह ने एक कम स्कोर वाले मैच में गुयाना अमेजॉन वारियर्स को हराया। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने 60 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिससे पैट्रियट्स ने बारबाडोस ट्रिडेंट्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। यह सीपीएल में पिछले चार मैचों में उसकी पहली जीत है।

विज्ञापन


बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाए। उसकी तरफ से कोरे एंडरसन ने 31 और शाई होप ने 29 रन का योगदान दिया। पैट्रियट्स ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया। लुईस ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले अपनी पारी में दो चौके और नौ छक्के लगाए। एक अन्य मैच में जमैका ने गुयाना को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन


फिदेल एडवर्ड्स (30 रन देकर तीन) और मुजीब उर रहमान (11 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से जमैका ने गुयाना को नौ विकेट पर 108 रन ही बनाने दिए। जमैका ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज की। जमैका के पांच विकेट 62 रन पर निकल गए थे लेकिन इसके बाद निक्रुमाह बोनर (नाबाद 30) और आंद्रे रसेल (नाबाद 23) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed