{"_id":"60e7b2f58ebc3ebb491ffbdf","slug":"county-championship-amla-scored-37-runs-in-278-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटी चैंपियनशिप: अमला ने 278 गेंदों में बनाए 37 रन, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
काउंटी चैंपियनशिप: अमला ने 278 गेंदों में बनाए 37 रन, बनाया रिकॉर्ड
Fri, 09 Jul 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:52 AM IST
सार
- प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 रन से कम स्कोर के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाली खिलाड़ी बने
- 68 साल पुराना इंग्लैंड के ट्रैवर बैली का रिकॉर्ड तोड़ा
- साउथम्पटन में सरे की ओर से खेलते हुए हैंपशर के खिलाफ मैच करवाया ड्रॉ
विज्ञापन
Hashim Amla
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने काउंटी चैंपियनशिप में सरे से खेलते हुए हैंपशायर के खिलाफ 278 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली। उनकी इस धीमी पारी के बावजूद सरे मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहा।
विज्ञापन
अमला ने पहली 100 गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 381 मिनट मैदान पर गुजारे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 रन से कम स्कोर बनाने के लिए उन्होंने सबसे अधिक गेंदें खेलीं। उन्होंने इंग्लैंड के ट्रैवर बैली का 68 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बैली ने 1953 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 गेंदों में 38 रन बनाए थे।
विज्ञापन
हैंपशायर ने बनाए थे 488 रन
साउथम्पटन में खेले गए मैच में हैंपशायर ने पहले खेलते हुए 488 रन बनाए। बड़े स्कोर के दबाव में सरे की पहली पारी में 72 रनों पर सिमट गई। इसमें भी अमला (29) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। फॉलोआन खेलने उतरे सरे को अमला ने अकेले दम पर हार से बचाया। सरे ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 122 रन बनाए।
विज्ञापन
रिकॉर्ड भी अमला के नाम
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे धीमी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अमला के नाम है। उन्होंने 2015 में भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 244 गेंद में 10.24 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 रन बनाए थे।
प्रथम क्षेणी क्रिकेट में 200 या उससे अधिक गेंदें खेलकर सबसे कम स्ट्राइकर रेट की पारियां
खिलाड़ी टीम बनाम रन गेंद स्ट्राइकरेट वर्ष
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका भारत 25 244 10.24 2015
हाशिम अमला सरे हैंपशायर 37* 278 13.30 2021
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका भारत 43 297 14.47 2015
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 33 220 15.00 2012