{"_id":"5a5df4894f1c1b60268b4bbe","slug":"corey-anderson-hit-a-throw-on-shoaib-malik-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर बॉल लगते ही मैदान में ही गिर पड़े शोएब मलिक, डॉक्टरों ने कहा- हो सकती है यह बीमारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिर पर बॉल लगते ही मैदान में ही गिर पड़े शोएब मलिक, डॉक्टरों ने कहा- हो सकती है यह बीमारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
shoaib malik
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हेमिलटन पर खेले जा रहे चौथे वन-डे में मैदान पर एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल इस मैच पाक ऑलराउंडर शोएब मलिक के सिर गेंद जा लगी। मलिक ने जैसे ही मिलऑफ पर शॉट मारा तो रन दौड़ने लगे, लेकिन नॉन स्ट्राइकर के मनाकर करने पर जब वो अपनी क्रीज पर वापस लौट रहे तो मिडऑफ पर फील्डिंग कर कॉलिन मुनरो का जोरदार थ्रो उनके सिर पर जा लगी। बॉल लगते ही मलिक मैदान पर ही गिर पड़े और कुछ देर के लिए बेहोश हो गए।
विज्ञापन
सिर पर गेंद लगने के बाद पाकिस्तान के फिजियो मैदान पर आए, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मलिक को स्ट्रेचर पर लिटाकर पैवेलियन ले जाना ही बेहतर समझा। हालांकि कुछ देर के बाद वो फिर बल्लेबाजी करने आए, मगर उन्हें बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही थी, आखिरकार उन्होंने मैदान छोड़कर ही जाना बेहतर समझा।
विज्ञापन
इसके बाद मलिक को अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि गेंद लगने की वजह से मलिक को डिलेड कन्युक्यूजन नाम की बीमारी हो सकती थी। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शोएब मलिक इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान पहले ही न्यूजीलैंड के हाथों चारों मैच हार चुका है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा।
यह देखिए वीडियो-
Ball hit on @realshoaibmalik head ... threw by #Kiwi player #PAKvsNZ pic.twitter.com/2ZgwQ4AIFQ
— Kashif Baig (@kashif_baig) January 16, 2018