{"_id":"4ae4ccac-dcc8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"cook-unhappy-with-poor-umpiring-and-close-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब अंपायरिंग और नजदीकी हार से दुखी हैं कैप्टन कुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खराब अंपायरिंग और नजदीकी हार से दुखी हैं कैप्टन कुक
बर्मिंघम
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने भारत के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जंग महज पांच रनों से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने पहली बार टूर्नामेंट जीतने और इतिहास रचने का मौका गंवा दिया है।
विज्ञापन
इंग्लिश टीम का यह सलामी बल्लेबाज अंपायर के फैसले से भी नाखुश नजर आया। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मैच में इयान बेल (13) का विकेट गिरना टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। नौंवें ओवर में बेल का विकेट कम स्कोर पर गिरना हमारे लिए टर्निंग प्वांइट था।'
विज्ञापन
बेल को आउट देने को लेकर पैदा हुए विरोधाभास पर भी कुक नाराज दिखे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बेल को आउट देना भी अंपायर का खराब निर्णय था या टीवी अंपायर ने अलग एंगल देखा होगा। यह अंपायर्स गेम है।'
विज्ञापन
अंपायर ने बेल को रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप आउट दिया था लेकिन टीवी पर इसका कई बार रिप्ले दिखाया गया था और उसे लेकर अंपायरों के बीच काफी देर चर्चा भी होती रही।
टीम की नजदीकी हार से बेहद निराश कुक ने कहा, 'एक कप्तान होने के नाते मुझे उम्मीद थी कि हम इस बार कुछ खास कर सकते थे। हमारे पास इतिहास बनाने का मौका था लेकिन हम बेहद करीब आकर इससे चूक गए।'
इंग्लैंड ने एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल नहीं किया है वह वर्ष 2004 में टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी।
इंग्लिश टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर लक्ष्य से मात्र पांच रन पिछड़ 124 का स्कोर ही बना सकी। कप्तान कुक भी खुद दो रन ही बना पाए।
कुक ने कहा कि आपको जीत के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। इस मुकाबले से साफ है कि ट्वंटी-20 मैच कितना करीब का मुकाबला हो सकता है।