फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions

RCB vs PBKS: पंजाब और बैंगलोर के मैच में तीसरे अंपायर का विवादित निर्णय, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने लगाई क्लास

Sun, 03 Oct 2021 07:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के मैच में तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद भी गलत फैसला दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions
पंजाब और बैंगलोर के मैच में तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद भी गलत फैसला सुनाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के मैच में तीसरे अंपायर के एक फैसले पर जमकर विवाद हो रहा है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीसरे अंपायर के विवादित निर्णय के बाद पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल मैदानी अंपायर से बात करते नजर आ रहे हैं। दरअसल बैंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कैच आउट हो गए थे, लेकिन तीसरे अंपायर ने उनको रीप्ले देखने के बाद भी उनको आउट नहीं दिया। इसके बाद ही पूरा विवाद शुरू हुआ। इस घटना का वीडियो शेयर करने के साथ ही लोग कह रहे हैं कि तीसरे अंपायर को तुरंत ही हटा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन

रीप्ले देखने के बाद भी दिया गलत फैसला

घटना बैंगलोर की पारी के आठवें ओवर की है। रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे और बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल स्ट्राइक पर थे। पडीक्कल ने रवि की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। गेंद उनके दस्तानों पर लगी और सीधे विकेटकीपर लोकेश राहुल के पास पहुंच गई, उन्होंने कैच पकड़ा और अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। राहुल ने रिव्यू लिया और फैसला तीसरे अंपायर के पास गया। तीसरे अंपायर ने टीवी पर देखा कि गेंद पडीक्कल के दस्तानों में लगी है। अल्ट्राएज ने भी इस बात की पुष्टि की, लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला नहीं बदला। इसके बाद राहुल मैदानी अंपायर से बात करते भी नजर आए। अब इसको लेकर बवाल हो रहा है। 

Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर सकॉट स्टाइरिस का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर सकॉट स्टाइरिस ने भी तीसरे अंपायर के इस फैसले को गलत बताया है। उन्होंने लिखा कि तीसरे अंपायर को तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। ये क्या मजाक है।
विज्ञापन

Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि यह कैसे नॉट आउट था।

Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions
पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस घटना को लेकर हैरानी जताई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस मामले पर आश्चर्य जताया गया। उन्होंने लिखा "अल्ट्राएज में स्पाइक साफ दिख रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर ने नॉट आउट दिया।"

Controversial decesion of third umpire in PBKS and RCB match see twitter reactions
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत ने लिखा "डरावनी अंपायरिंग। इन दिनों इतनी तकनीक और सुविधा मौजूद होने के बावजूद इस तरह की गलती को नहीं भुलाया जा सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed