{"_id":"5ba925d9867a55013f17d578","slug":"coach-mickey-arthur-says-pakistan-team-going-through-confidence-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की शर्मनाक हार से निराश कोच मिकी आर्थर ने कहा, टीम में आत्मविश्वास की कमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक की शर्मनाक हार से निराश कोच मिकी आर्थर ने कहा, टीम में आत्मविश्वास की कमी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mickey Arthur
पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने एशिया कप में भारत के खिलाफ 9 विकेट से हार के बाद स्वीकार किया कि अभी उनकी क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ हार को टीम का 'सबसे खराब प्रदर्शन' करार दिया।
विज्ञापन
भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद आर्थर ने पत्रकारों से कहा, 'हम उन्हें बाहर नहीं कर रहे हैं। हां अभी वे (पाकिस्तानी खिलाड़ी) आत्मविश्वास संबंधी संकट से जूझ रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में असफलता का डर बना हुआ है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अगर सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो नौ विकेट से हार इसमें शामिल होती है। भारत के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर आप उन्हें थोड़ा भी मौका देते हैं तो फिर आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उन्होंने ऐसा किया।' पाकिस्तान ने भारत के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा और भारत ने रोहित शर्मा और शिखर धवन के शतकों की मदद से 39.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।
विज्ञापन
आर्थर ने कहा, 'बल्लेबाजी में हमारा स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं था। गेंदबाजी में हमें शुरू में विकेट लेने की जरूरत थी। हमें एक दो मौके मिले लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। अगर आप इस तरह के बल्लेबाजों को मौका देते हो तो वे आप पर दबदबा बनाएंगे।' आर्थर ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय है।