{"_id":"5c6e33dcbdec224e1b7f7230","slug":"coa-meeting-tomorrow-to-discuss-the-future-course-of-india-vs-pakistan-in-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप 2019 में पाकिस्तान से भारत की जंग होगी या नहीं, फैसला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वकप 2019 में पाकिस्तान से भारत की जंग होगी या नहीं, फैसला आज
Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने क्रिकेट संबंधों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर संकट के बादल लगातार गहरा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम का क्रिकेट मैच आयोजित करना चाहिए?
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 20, 2019
विज्ञापन
एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) की आज को बैठक होनी है। इस बैठक में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। जहां केंद्रीय खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह किया जाएगा। बीसीसीआई इसके बाद ही पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के भविष्य पर कदम उठाने के लिए फैसला लेगा।
विज्ञापन
Sources: COA meeting tomorrow to discuss the future course of action. Seeking advice from the Sports Ministry, MEA & Home Ministry. BCCI/COA will take a collective & responsible decision as to what steps can be taken in regards to cricket with Pak. No letter written to ICC yet. pic.twitter.com/lSKpOicknH
— ANI (@ANI) February 21, 2019
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने आईसीसी को ईमेल भेजकर पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने की अपील करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ईमेल में बोर्ड ने साफ किया है कि देश के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने का मूड है और भारत आतंकवाद के मसले पर कोई समझौता नहीं करेगा।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से मैच खेलना है। इस बीच बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अगर सरकार वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच नहीं चाहेगी तो यह मैच नहीं खेला जाएगा। हालांकि अधिकारी ने आगाह किया कि अगर भारत यह मैच नहीं खेलता तो पाकिस्तान को पूरे अंक मिल जाएंगे और भारतीय टीम को नुकसान होगा।
...पर टिकटों की मारामारी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्से का माहौल है। मगर 16 जून को होने वाले इस मैच का जलवा प्रशंसकों के बीच बरकरार है। ओल्ड ट्रैफर्ड में 25000 दर्शकों की क्षमता के बावजूद टिकटों के लिए 4 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।