फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   clt20: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

संजू के धमाके से राजस्थान का विजयी आगाज

Sun, 22 Sep 2013 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Sep 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
clt20: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने विजयी आगाज करते हुए मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

विज्ञापन


143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 148 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने 47 गेंदों में आठ चौकों के साथ 54 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन


हालांकि राजस्थान की शुरुआत खराब रही और कप्तान राहुल द्रविड़ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने 9.5 ओवर में 74 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे 31 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए। शेन वाटसन 22 गेंदों में दो छक्कों के साथ 27 रन जबकि स्टुअर्ट बिन्नी भी 14 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले  ग्रुप ‘ए’ के इस मैच में अपना आखिरी टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे सचिन तेंदुलकर पर सभी की निगाहें लगी थी लेकिन उन्होंने निराश किया और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।

टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को सात विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ड्वेन स्मिथ नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।


दिनेश कार्तिक (02) और अंबाती रायडू (03) के जल्द आउट होने से मध्यक्रम लड़खड़ा गया। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 44 जबकि कीरोन पोलार्ड ने 36 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 42 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed