{"_id":"689701bf64194a23a809605b","slug":"chris-woakes-may-opt-for-rehab-over-shoulder-surgery-to-be-fit-for-ashes-australia-vs-england-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: एशेज के लिए फिट होना चाहते हैं वोक्स, कंधे की चोट से उबरने के लिए अपना सकते हैं यह विकल्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: एशेज के लिए फिट होना चाहते हैं वोक्स, कंधे की चोट से उबरने के लिए अपना सकते हैं यह विकल्प
Sat, 09 Aug 2025 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:37 PM IST
सार
इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि आठ सप्ताह का रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज तक फिट होने के लिए कंधे की सर्जरी कराने के बजाय रिहैबिलिटेशन का विकल्प चुन सकते हैं। वोक्स भारत के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे पर चोट लगी थी।
विज्ञापन
इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि आठ सप्ताह का रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है। वोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, 'मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है लेकिन मुझे लगता है कि विकल्प सर्जरी या ‘रिहैबिलिटेशन’ हो सकता है। मैं मानता हूं कि यह चोट मुझे दोबारा परेशान कर सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैंने फिजियो और विशेषज्ञों से जो सुना है, उसके अनुसार सर्जरी के बाद फिट होने में लगभग चार महीने या तीन से चार महीने लगेंगे। ज़ाहिर है, यह एशेज और ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है, इसलिए यह मुश्किल है। ‘रिहैबिलिटेशन’ में आठ सप्ताह का समय लगेगा इसलिए यह एक विकल्प हो सकता है लेकिन मैं कोई भी फैसला रिपोर्ट आने के बाद करूंगा।'
इससे पहले वोक्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया था और बताया थथा कि उन्होंने पंत से माफी मांगी थी। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान वोक्स की गेंद पंत की अंगुली में लगी थी जिस कारण उन्होंने पंत से माफी मांगी। चोट के कारण पंत पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेले थे और उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था। भारत ने हालांकि, पांचवां टेस्ट मैच अपने नाम सीरीज 2-2 से बराबर कर दी थी।
साहस का प्रतीक बने थे पंत और वोक्स
वोक्स और पंत दोनों ही सीरीज के दौरान गंभीर चोटों के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरकर अपनी-अपनी टीमों के लिए साहस के प्रतीक बन गए। जहां पंत ने मैनचेस्टर में अपने पैर के टूटे अंगूठे के बावजूद बल्लेबाजी की तो वहीं, वोक्स पांचवें टेस्ट के दौरान कंधे की हड्डी खिसकने के बावजूद क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वोक्स ने कहा, 'मैंने देखा कि पंत ने इंस्टाग्राम पर सैल्यूट इमोजी के साथ मेरी एक तस्वीर डाली थी तो मैंने उन्हें धन्यवाद देते हुए जवाब दिया कि प्यार के लिए शुक्रिया और उम्मीद है कि पैर ठीक होगा। फिर उन्होंने मुझे एक वॉइस नोट भेजा जिसमें कहा था उम्मीद है सब ठीक होगा, उबरने के लिए शुभकामनाएं और उम्मीद है कि हम किसी दिन फिर से मैदान पर मिलेंगे। मैंने टूटे हुए पैर के लिए माफी मांगी।'