{"_id":"80cf3db0-9df4-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"chris-gayle-warned-to-ipl-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंट किलर की हुंकार, सतर्क हो जाएं आईपीएल टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साइलेंट किलर की हुंकार, सतर्क हो जाएं आईपीएल टीमें
बेंगलुरु/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि आईपीएल के अगले मैचों में वे शुरुआत से ही तूफानी तेवर दिखाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट के साइलेंट किलर कहे जाने वाले गेल ने आईपीएल टीमों को आगाह करते हुए कहा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैंने सधी शुरुआत की थी। आखिरी ओवरों में मैंने तेजी से रन बनाए। लेकिन आगीमी मैचों में मैं शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाऊंगा।'
मालूम हो कि आईपीएल-6 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी को जीत मिली थी।
गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8वें ओवर में पहला चौका जमाया था लेकिन विकेट बचाए रखकर डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोरे थे।
उन्होंने अपनी टीम की दो रन से जीत के बाद कहा, ‘मैं अन्य मैचों में शुरू से ही बड़े शॉट खेल सकता हूं। लेकिन इस मैच में मुझे टिककर खेलने की जरूरत थी। ऐसे में अच्छी साझेदारी निभानी जरूरी थी तथा मैंने और डेनियल क्रिश्टियन ने ऐसा किया।’
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने बेंगलौर के गेंदबाजों की भी तारीफ की, जिन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, ‘हम 141-150 रन के योग के बारे में सोच रहे थे और मुझे खुशी है कि हम यहां तक पहुंचने में सफल रहे। इसके बाद हमारे गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई।’
विज्ञापन
गेंदबाजी भी करेंगे गेल
गेल ने गेंदबाजी नहीं की? इस बारे में पूछने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘यदि मैं ऑफ स्पिन करता तो शायद दस रन देकर चार विकेट लेता क्योंकि मैं इस समय सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनरों में से एक हूं।’