युजवेंद्र चहल की गिनती इंटरनेट पर बेहद एक्टिव रहने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में होती है। लॉकडाउन के दौरान यह लेग स्पिनर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम यहां तक की टिकटॉक पर भी समय गुजारते हैं। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर चहल को अब दुनिया के खूंखार बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने सुधरने की नसीहत दे डाली है। गेल ने IPL में RCB के अपने टीममेट रहे चहल को ब्लॉक करने तक की धमकी दे डाली।
2 of 4
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
मैच खत्म होने के बाद चहल टीवी के माध्यम से खिलाड़ियों का इंटव्यू लेने वाले युजी मस्ती करने का एक मौका नहीं छोड़ते। चहल की इन्हीं शरारतों की वजह से वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज इतने चिढ़ गया कि उन्होंने साफ कह दिया तुम बहुत ज्यादा तंग करते हो। मैं टॉकटॉक से कहने जा रहा हूं कि तुम्हें ब्लॉक कर दे। मैं मजाक नहीं कर रहा गंभीर हूं। तुम्हें तो फौरन सोशल मीडिया से हटा देना चाहिए।
3 of 4
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। खेलों के आयोजन पूरी तरह से बंद हैं, ऐसे में क्रिकेटर्स घर पर ही रहते हुए सोशल मीडिया के सहारे अन्य क्रिकेटर्स से चैट कर रहे हैं। हाल ही में चहल ने भी विंडीज दिग्गज गेल से इंस्टाग्राम पर चैट की, युजी ने गेल को इतना परेशान कर दिया कि मजबूरन कैरेबियाई स्टार को अपनी भड़ास निकालनी ही पड़ी। गेल ने कहा, मैं तुमसे थक चुका हूं, अब मैं जिंदगी भर तुम्हारी सूरत नहीं देखना चाहता।
4 of 4
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
विराट ने किया था चहल को ट्रोल
हाल ही में विराट कोहली ने एबी डीविलियर्स के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान चहल के जमकर मजे लिए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि युजवेंद्र को देखकर नहीं कह सकते कि वो 29 साल के हैं और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। विराट कोहली ने चहल को जोकर तक कह डाला था! कोहली ने चहल के बारे में बात करते हुए कहा आप युजी के TikTok वीडियो देखिए, आप यकीन नहीं करोगे, उनके वीडियो देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं।