{"_id":"5ea554898ebc3e907a6fd5f1","slug":"mahindra-alturas-g4-bs6-2020-mahindra-alturas-g4-bs6-price-in-india-mahindra-alturas-g4-bs6-booking-mahindra-alturas-g4-bs6-launch-in-india-mahindra-suv-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Alturas G4 BS6 एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, सामने आया नया टीजर, जानें फीचर्स, कीमत और बुकिंग डीटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Alturas G4 BS6 एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, सामने आया नया टीजर, जानें फीचर्स, कीमत और बुकिंग डीटेल्स
Sun, 26 Apr 2020 02:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Alturas G4 BS6
- फोटो : Mahindra
ऑटो निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपने पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर उन्हें नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बना रही है। कंपनी ने हाल ही में Bolero Facelift और KUV100 NXT को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। Scorpio, XUV500 के BS6 वर्जन भी तैयार हैं, जिसे कंपनी बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी अपनी फ्लैगशिप SUV Alturas G4 को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट कर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Alturas G4 BS6 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अब इस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। इस स्थिति को और अधिक साफ करते हुए, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस एसयूवी का एक टीजर जारी किया है और लिखा है- जल्द आ रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
Mahindra Alturas G4
इंजन
Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 178.5 bhp का पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। BS6 मॉडल में वहीं पुराने BS4 मॉडल के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जिसे मर्सिडीज बेंज से लिया गया है।

डिजाइन
2020 Mahindra Alturas G4 SUV के डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। BS6 मॉडल का डिजाइन BS4 मॉडल जैसा ही रहेगा, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस एसयूवी में एक बड़ा ग्रिल और नए लुक का बंपर मिल सकता है, जो ग्लोबल मॉडल Rexton G4 के अपडेटेड वर्जन में दिया गया था। इसके साथ ही इस एसयूवी में नए डुअल-टोन एलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।

फीचर्स
Alturas G4 SUV BS6 के इंटीरियर, केबिन लेआउट और फीचर्स में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस SUV में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलना जारी रहेगा। साथ ही डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड MID, वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बहुत से फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Ford Endeavour, Mahindra Alturas G4 VsToyota Fortuner
कीमत और बुकिंग
Mahindra Alturas BS6 SUV की कीमत में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हो सकती है, क्योंकि इसे डीजल अवतार में लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में, इस एसयूवी की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 27.7 लाख से शुरू होती है और टॉप-एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 30.7 लाख है। कंपनी ने Mahindra Alturas G4 SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। 50,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। भारत में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Ford Endeavour और Toyota Fortuner जैसी एसयूवी से होगा।