{"_id":"64a01c0dbc8627562a02d0f4","slug":"chris-gayle-says-india-vs-pakistan-is-bigger-than-ashes-gives-massive-comparison-between-ind-pak-match-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'एशेज से भी बड़ा है भारत-पाकिस्तान मुकाबला', विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'एशेज से भी बड़ा है भारत-पाकिस्तान मुकाबला', विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का बड़ा बयान
Sat, 01 Jul 2023 06:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:04 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप शेड्यूल को जारी कर दिया है। 15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने अभी से सुर्खियां बटोरना शुरु कर दिया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही फैंस में एक नई उर्जा भर देता है। दोनों के बीच हाईवोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल विश्व कप में होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच पूरे विश्व कप का सबसे बड़ा और अहम मैच होगा। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि विश्व स्तर पर भारत बनाम पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला नहीं है, चाहे वह एशेज ही क्यों न हो।
क्रिस गेल ने कहा, "भारत और पाकिस्तान मुकाबला एशेज से कई गुना बड़ा है, विशाल है। विश्व भर के लोग करोड़ों लोग इस मैच को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। जब यह मैच होता है तब सभी अपने टीवी से सामने बैठ जाते हैं। देखते हैं 15 अक्तूबर को क्या होता है, मैं भी उस मैच के इंतजार में हूं।"
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान मैच से केवल फैंस का ही मनोरंजन नहीं होता है बल्कि प्रायोजकों को भी करोड़ों रुपयों का फायदा होता है। विश्व कप 2019 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को 27 करोड़ लोग देख रहे थे। जब क्रिस गेल से पुछा गया कि कौन से ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो विश्व कप में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। इसके जवाब में गेल ने कहा- एक तो जसप्रीत बुमराह होंगे, मुझे विश्वास है कि वह जल्द वापसी करेंगे और सूर्यकुमार यादव भी भारत के लिए अहम खिलाड़ी होंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और न ही 2007 के बाद कोई टेस्ट मैच खेला गया है। पाकिस्तान की टीम 2016 टी20 विश्व कप के बाद पहली बार भारत का दौरा करेगी। भारत ने 2011 में, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2015 और इंग्लैंड ने 2019 में अपनी जमीन पर विश्व कप जीते थे।