फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Gayle feels cricket T10 format can be included in Olympics

गेल की चाहत, क्रिकेट के टी-10 फॉर्मेट को ओलंपिक में शामिल किया जाए

Fri, 08 Jan 2021 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle feels cricket T10 format can be included in Olympics
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि क्रिकेट के टी-10 फॉर्मेट को ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल किया जाए। अबुधाबी टी-10 लीग के आगामी सत्र में टीम अबुधाबी का प्रतिनिधित्व कर रहे गेल का मानना कि टी-10 ऐसा प्रारूप है, जो दुनिया की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के प्रवेश को आगे बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


गेल ने कहा कि वह टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'इस समय मैं आराम कर रहा हूं जिसकी मुझे जरूरत है लेकिन अबुधाबी टी-10 लीग को ध्यान में रखते हुए मैं जल्द ही कुछ ट्रेनिंग शुरू करूंगा और खेलने के लिए तैयार हो जाऊंगा।' दो सत्र के बाद वह इस लीग में वापसी कर रहे हैं, जिससे वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो इसमें होंगे जैसे कीरोन पोलार्ड और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं निश्चित रूप से टीम अबुधाबी में वापसी करके खुश हूं। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस भी मेरी टीम में हैं और मैं पहले भी उनके साथ खेला हूं इसलिए उनके साथ और अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये वापसी करना अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-10 के भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए गेल ने कहा, 'मैं टी-10 को ओलंपिक में देखना पसंद करूंगा। यह सामान्य दृष्टिकोण से खेल के लिए काफी बड़ी चीज होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि टी-10 अमेरिका में भी हो सकता है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिए ज्यादातर लोग अमेरिका को नहीं पहचानते लेकिन टी-10 अमेरिका के अंदर कराने के लिए बिलकुल उपयुक्त है और मेरा मानना है कि यह बड़ा राजस्व हासिल करने में भी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed