फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान पर क्रिस गेल ने मचाई धूम, सिर्फ 12 गेंदों में दूसरी बार जड़ा पचासा

Wed, 03 Feb 2021 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle blows away Marathi Arabians with a 12-ball fifty in T10 League
क्रिस गेल - फोटो : social media

'यूनिवर्स बॉस' नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बुधवार को मैदान पर छक्के चौके की बरसात कर दी। दरअसल, टी-10 लीग में टीम अबू धाबी की तरफ से खेलते हुए गेल ने 12 गेंदों में पांच छक्के और पांच चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। दरअसल, गेल ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में दूसरी बार पचासा जड़ा है। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बन गए।


 

Chris Gayle blows away Marathi Arabians with a 12-ball fifty in T10 League
क्रिस गेल - फोटो : social media

गेल की इस आक्रामक पारी की बदौलत टीम अबू धाबी ने मराठा अरेबियन्स को शानदार जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मराठा अरेबियन्स ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में टीम अबू धाबी ने 5.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में गेल ने 22 गेंदों में नौ छक्के और छह चौके की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली। 
 

 

Chris Gayle blows away Marathi Arabians with a 12-ball fifty in T10 League
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

मालूम हो कि इससे पहले भी गेल बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, युवराज सिंह ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। इस दौरान युवराज ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Gayle blows away Marathi Arabians with a 12-ball fifty in T10 League
हजरतुल्लाह जजई

गेल और युवराज के अलावा टी-20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने भी 12 गेंदों में पचासा जड़ा है। जजई ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में छह गेंदों में लगातार छह छक्के जड़कर 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। एपीएल में उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में ही 124 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed