{"_id":"2f7b2b42-5964-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chief-tormentor-nasir-jamshed-forgets-his-trophy-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ट्रॉफी भारत में ही भूल गए जमशेद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपनी ट्रॉफी भारत में ही भूल गए जमशेद
कराची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी भारत में ही भूल गए। भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटे जमशेद का जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि जमशेद अपनी मैन आफ द सीरीज की ट्रॉफी भारत में ही भूल आने पर शर्मिदा और निराश भी दिखे।
विज्ञापन
पत्रकारों से पूछे जाने पर जमशेद ने बताया, 'एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने के चक्कर में मैं अपनी ट्रॉफी भूल आया लेकिन टीम मेनेजमेंट ने कहा है कि मुझे वह वापस मिल जाएगी।' पाकिस्तान टीम के स्वदेश वापसी पर हुए जोरदार स्वागत से जमशेद काफी खुश और फैंस को शुक्रिया कहा। जमशेद ने कहा, 'हमें जो स्वागत मिला है वह वाकई हटकर है और यह दिखाता है कि यह सीरीज जीतना हमारे फैंस के लिए कितना महत्वपूर्ण था। मैं इंजमाम-उल-हक और सइद अनवर से बातचीत करके अपनी बल्लेबाजी में और निखार लाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। इस जीत में सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद ने अहम भूमिका निभाई। जमशेद ने शुरुआती दोनों वनडे में शतक जमाए।
विज्ञापन