फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chief selector MSK Prasad gives clarification on not selecting kedar jadhav againt west indies

जाधव के सवाल पर प्रसाद ने दिया जवाब, बोले- खराब इतिहास के चलते टीम से किया बाहर

Fri, 26 Oct 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Chief selector MSK Prasad gives clarification on not selecting kedar jadhav againt west indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वन-डे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। खुद को न चुने जाने की जानकारी लगते ही ऑलराउंडर केदार जाधव ने हैरानी जताते हुए चयन प्रणाली पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


अब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की ओर से सफाई आई है। इस बारे में बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि, 'जाधव के चोटिल होने के पुराने इतिहास के कारण उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

विज्ञापन

प्रसाद ने चयनकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा कि जाधव को वापसी के लिए अधिक घरेलू मैचों में खेलना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमने केदार को फिटनेस के उनके इतिहास को देखते हुए नहीं चुना। इससे पहले भी जब उन्होंने फिट होकर वापसी की तो हर बार दोबारा चोटिल होकर टीम से बाहर हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा, ‘असल में हम सोच रहे थे कि अगर भारत 'ए' आज जीत दर्ज करने में सफल रहता है तो केदार को एक अन्य मैच खेलने मिल जाएगा जिससे हमें उनकी मैच फिटनेस का सही आंकलन कर पाएंगे। हम उन्हें चौथे वनडे से पहले टीम में एक अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल कर सकते थे। खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि टीम का चयन करते समय हम एक प्रक्रिया का अनुसरण करते हैं।


वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी 5 वन-डे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीता था तो दूसरा मैच टाई रहा था। इसके बाद गुरुवार को चयनकर्ताओं ने बचे तीन वन-डे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान किया। चौथा मैच शनिवार को पुणे में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed