वीडियो : चेतेश्वर पुजारा ने मैथ्यूज का चमत्कारिक कैच पकड़कर क्रिकेट जगत को किया हैरान
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट लिए और श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर समेटी।
रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए जबकि उमेश यादव को एक विकेट मिला। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 439 रन की विशाल बढ़त मिली और इसे देखते हुए कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया।
टीम इंडिया ने तीसरे दिन की शुरुआत से ही विकेटों की पतझड़ लगा दी थी, लेकिन एक पल ऐसा आया जब टीम इंडिया के फैंस रोमांचित हो उठे। चेतेश्वर पुजारा ने एंजेलो मैथ्यूज का लेग स्लिप में दर्शनीय कैच लपका।
Pujara spectacular catch #IndvsSL #indvssl #aajtak #indianexpress #timesofindia pic.twitter.com/Tn0iCGM9yD
— UDAY LAL DAS (@UDAYLALDAS4) August 5, 2017
पुजारा के कैच ने भर दिया टीम इंडिया में जोश
रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका की पहली पारी के 34वें ओवर में मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ऑफस्पिन गेंद डाली, जिस पर मैथ्यूज बैकफुट पर गए और फाइन लेग की दिशा में शॉट खेला। लेग स्लिप में मुस्तैद पुजारा ने बाएं हाथ की ओर आगे की दिशा में डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपका।
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस कैच को देखकर बेहद उत्साहित हो उठे और पुजारा को पूरी टीम ने घेर लिया। कमेंट्री में मौजूद पैनल भी पुजारा की तारीफ किए थका नहीं। फैंस ने भी ट्विटर पर पुजारा की तारीफों के पुल बांधे।
मैथ्यूज श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज हैं। मगर वो टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने में पूरी तरह नाकाम रहे। इसका नतीजा ये रहा कि श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और दो गेंद पहले 183 पर ऑलआउट हो गई।