फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cheteshwar pujara dropped from first test twitter reacts

ENGvIND: 'चेतेश्वर पुजारा कहां हैं? बहुत ही मतलबी कप्तान हैं विराट कोहली'

Wed, 01 Aug 2018 07:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
cheteshwar pujara dropped from first test twitter reacts
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली

इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ बुधवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा की जगह केएल राहुल को मौका दिया है। मेहमान टीम ने एकमात्र स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया। 

विज्ञापन


पुजारा का टीम से बाहर होना ट्विटर पर बहस का मुद्दा बन चुका है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक नहीं जमाया है। हालांकि, पुजारा ने इस सीरीज से पहले इंग्लैंड में काफी घरेलू क्रिकेट खेली। उन्हें इसके बावजूद टीम से बाहर करने को लेकर ट्विटर पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई।

विज्ञापन

पुजारा के बाहर होने पर यूजर्स ने इस प्रकार प्रतिक्रियाएं जाहिर की:

cheteshwar pujara dropped from first test twitter reacts
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File



(पुजारा ने खुद को फॉर्म से बाहर किया और टीम से भी ताकि इंग्लैंड जल्दी जाकर काउंटी क्रिकेट खेल सकें।)




(खुलकर कहा जाए तो पुजारा का काउंटी में भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसलिए उनका बाहर होना आश्चर्य की बात नहीं लगी। मगर धवन पर जरूर ध्यान लगा रहेगा।)





(पुजारा के लिए बुरा महसूस हो रहा है। जी हां, वह फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनमें कभी विश्वास नहीं जताया। धवन ने भी भारत से बाहर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। कम से कम पुजारा क्रीज पर समय बिताकर गेंद को पुराना तो करते हैं। उनको शामिल नहीं करने का फैसला नाखुश किया।)




(पिछले तीन सालों में चेतेश्वर पुजारा ने 2458 रन बनाए हैं। सिर्फ विराट कोहली ही अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ज्यादा रन बनाए।)




(पुजारा कहां हैं? विराट कोहली मतलबी कप्तान हैं।)




(पुजारा को केएल राहुल के कारण बाहर किया गया। धवन तो बीसीसीआई के लिए मोजा बन चुके हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed