फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chetan chauhan view's on spot fixing

जानिए, स्पॉट फिक्सिंग को लेकर क्या बोले ये पूर्व क्रिकेटर

Fri, 07 Jun 2013 02:04 AM IST
चेतन चौहान
चेतन चौहान Updated Fri, 07 Jun 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chetan chauhan view's on spot fixing

क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर आए दिन हो रहे नए-नए खुलासों से मैं काफी आहत हूं। इस जेंटलमैन गेम को लगता है किसी की नजर लग गई है।

विज्ञापन


खिलाड़ी तो खिलाड़ी खुद फ्रेंचाइजी मालिकों के नाम भी सामने आने से बड़ा झटका लगा है।

अब समय आ गया है कि क्रिकेट को पाकसाफ किया जाए। सरकार के साथ-साथ बीसीसीआई को भी कड़े कदम उठाने होंगे। अगर जरूरत पड़े को सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने से भी नहीं चूकना चाहिए।

हां, मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा यदि किसी क्रिकेटर पर फिक्सिंग को लेकर कोई कार्रवाई होती है तो बोर्ड को फ्रेंचाइजियों के खिलाफ भी उसी तरह का रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


अगर फ्रेंजाइजी मालिकों के खिलाफ सट्टेबाजी में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलते हैं तो क्रिकेट बोर्ड को उन्हें तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए।

फ्रेंजाइजी मालिक बड़े-बड़े लोग हैं। हो सकता है सट्टेबाजी (शर्त लगाना) इन बड़े लोगों का शौक हो लेकिन इससे क्रिकेट की छवि खराब हो रही है। फिल्मों के बाद क्रिकेट ही लोगों के मनोरंजन का सबसे प्रमुख साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों रुपये खर्च कर लोग स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं। इन लोगों का क्या कसूर है? क्यों नहीं इन्हें फेयर गेम देखने को मिलता। फिक्सिंग के मामले सामने आने से ये लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं।

हो सकता है कुछ फ्रेंचाइजियों को उतना पैसा रिटर्न ही न मिल रहा हो जितना कि उन्होंने फ्रेंचाइजी खरीदने और खिलाड़ियों को टीम में लेने पर खर्च कर दिया।

हो सकता है इसकी भरपाई के लिए ये लोग फिक्सिंग और सट्टेबाजी का रास्ता अपना रहे हों।

वैसे यह जांच का विषय है। जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि यह पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है और कौन-कौन लोग इससे जुड़े हुए हैं।

किस-किस देश से इसके तार जुड़े हुए हैं। क्या वाकई अंडरवर्ल्ड का पैसा इसमें लगा हुआ है?

वैसे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद मैयप्पन का नाम फिक्सिंग में सामने आने के बाद क्रिकेट बोर्ड की कमान जगमोहन डालमिया को सौंप दी गई है।

उन्होंने कुछ कदम भी उठाए हैं। राज कुंद्रा मामले की भी दिल्ली में 10 जून को होने वाली क्रिकेट बोर्ड की आपात बैठक में चर्चा होने की बात उन्होंने कही है।


साफ है क्रिकेट में घुस आई गंदगी को हर हाल में दूर करना होगा। इस खेल में घुस आए गलत लोगों को हटाना होगा। हमारे देश में क्रिकेट धर्म की तरह है और कोई भी क्रिकेट प्रेमी नहीं चाहेगा कि उसके धर्म पर किसी तरह की आंच आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed