{"_id":"5c8b9114bdec22140966d70d","slug":"chetan-chauhan-says-on-sreesanth-life-ban-bcci-does-not-work-with-personal-grudges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या श्रीसंत की टीम इंडिया में होगी वापसी? इस भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या श्रीसंत की टीम इंडिया में होगी वापसी? इस भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 15 Mar 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीसंत
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीसंत को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिलने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर चर्चाएं होने लगी है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा है कि श्रीसंत को फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पहले अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है।
2 of 5
चेतन चौहान
- फोटो : file photo
चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'बीसीसीआई का किसी के साथ मनमुटाव नहीं है। अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटने से पहले श्रीसंत को घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा। वह काफी समय से क्रिकेट से दूर है। इसलिए उन्हें पहले फिटनेस साबित करनी होगी और इसके बाद वह स्थिति को अच्छे से हैंडिल करने में सक्षम होंगे।'
3 of 5
S Sreesanth
- फोटो : file photo
बता दें कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते प्रतिबंध झेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस क्रिकेटर पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म कर दिया है। यानी श्रीसंत की क्रिकेट में फिर से वापसी हो सकती है। हलांकि, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अशोक भूषण और केएम जोसेफ की बैंच ने कहा है कि बीसीसीआई की अनुशासन समिति तीन महीने के दौरान श्रीसंत को दी गई सजा पर दोबारा विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एस श्रीसंत
- फोटो : file photo
बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sreesanth
- फोटो : File
इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा हाथ लगी। जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई की तरफ से लगाए गए लाइफ टाइम बैन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।