फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sydney sixers won by 14 runs

सिडनी ने चेन्नई को 14 रन से हराया

Sun, 14 Oct 2012 11:20 PM IST
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Oct 2012 11:20 PM IST
विज्ञापन
sydney sixers won by 14 runs
मोसिस हेनरिक्युस के आलराउंड प्रदर्शन से सिडनी सिक्सर्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के ग्रुप ‘बी’ मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 14 रन से हराकर शानदार आगाज किया। ‘मैन ऑफ द मैच’ हेनरीक्युस ने पहले बल्लेबाजी से धमाल मचाया और 23 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी से सिडनी ने आखिरी पांच ओवर में 66 रन ठोके।
विज्ञापन


हेनरिक्युस और स्टीवन स्मिथ (26) ने छठवें विकेट के लिए 6.3 ओवर में 75 रन की साझेदारी निभाकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 185 रन तक पहुंचाया। शेन वाटसन ने भी 30 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 46 रन बनाए। चेन्नई के लिए स्पिनर आर अश्विन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


हेनरिक्युस ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम के तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। उनकी और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। स्टार्क ने भी तीन विकेट चटका। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और ओपनर मुरली विजय (01) के साथ माइकल हसी (16) भी जल्द पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डू प्लेसिस ने 25 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 43 और सुरेश रैना ने 33 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 57 रन की बेहतरीन पारी खेलकर चेन्नई की मैच में वापसी कराई। लेकिन कप्तान धोनी (08), एस बद्रीनाथ (06) और रविंद्र जडेजा (02) के सस्ते में आउट होने से चेन्नई की जीत की उम्मीदें भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed