फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings signing Spencer Johnson as a replacement for compatriot Nathan Ellis IPL 2026

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे स्पेंसर जॉनसन, पीएसएल छोड़कर आईपीएल को दी प्राथमिकता; एलिस की लेंगे जगह

Tue, 24 Mar 2026 09:14 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 24 Mar 2026 09:14 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स टीम में स्पेंसर जॉनसन शामिल हुए हैं। उन्होंने चोटिल नाथन एलिस की जगह टीम में जगह मिली है। आईपीएल ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Chennai Super Kings signing Spencer Johnson as a replacement for compatriot Nathan Ellis IPL 2026
स्पेंसर जॉनसन - फोटो : IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल किया है। एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।  इससे पहले 31 वर्षीय जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 सीजन के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने लीग से अपना नाम वापस ले लिया। जॉनसन ने पीएसएल छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था।
विज्ञापन

आईपीएल ने दी जानकारी
आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए चोटिल नाथन एलिस की जगह एक खिलाड़ी को चुना है। स्पेंसर जॉनसन, एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपए में सीएसके में शामिल होंगे।' जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पांच वनडे और आठ टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से पांच मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने चार विकेट निकाले। इससे पहले जॉनसन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से चार मैच खेले, जिसमें एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसके में एलिस की कमी को पूरा करेंगे स्पेंसर
जॉनसन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नाथन एलिस की कमी को पूरा करेंगे, जिन्होंने सात आईपीएल मुकाबलों में 19 विकेट निकाले हैं। पंजाब किंग्स के साथ चार सीजन बिताने के बाद 2025 के मेगा नीलामी में सीएसके ने एलिस को दो करोड़ रुपए में खरीदा था और 2026 सीजन से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा था। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टीम अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इसके बाद तीन अप्रैल को पंजाब किंग्स और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। बीते सीजन चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर रही थी। आईपीएल 2025 में इस टीम ने 14 में से सिर्फ चार ही मैच जीते और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed