फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings reveal their three retained players in a tweet

IPL 2018: चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुप्त ट्वीट कर बताया, किन तीन खिलाड़ियों को किया रिटेन

Thu, 04 Jan 2018 07:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
chennai super kings reveal their three retained players in a tweet
एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां एडिशन अभी से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। टूर्नामेंट को शुरू होने में अभी करीब चार महीने का समय है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होता दिख रहा है।

विज्ञापन


सीएसके और आरआर ने दो साल का निलंबन झेलने के बाद वापसी की है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के साथ सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी रखी गई और चेन्नई सुपरकिंग्स ऐसी पहली टीम है, जिसने अपने तीनों रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट एक ट्वीट से अनोखे अंदाज में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसके के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गुप्त अंदाज में इसका खुलासा किया गया। ट्वीट में एक फोटो के साथ कैप्शन दिया है, 'हम भी।"
 

 

ट्वीट क्या इशारा करता है

chennai super kings reveal their three retained players in a tweet
एमएस धोनी

फैंस अपना सर खुजाए और ट्वीट का मतलब खोजने लगे तो उससे पहले ही हम आपको पूरा गणित समझा देंगे। दरअसल, मद्रास को बने 378 साल हो गए हैं। 

इस ट्वीट को शेयर करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के अकाउंट ने कैप्शन दिया, 'हम भी 378 हैं।' फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि चेन्नई सुपरकिंग्स में ऐसे तीन खिलाड़ी हैं, जिनके जर्सी नंबर इनसे मेल खाते हैं। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स में 3 नंबर की जर्सी पहनते आए हैं जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 8 नंबर की जर्सी पहनते हैं। वहीं 7 नंबर की जर्सी तो सभी को पता है कि कौन पहनता है। जी हां ये कोई और नहीं बल्कि एमएस धोनी हैं। तो क्या यह ट्वीट भी यही साबित करता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स रैना, जडेजा और धोनी को रिटेन करने वाली है? 4 जनवरी को यह स्पष्ट भी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed