फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Auction: CSK Captain, Retained Players and Full Squad List Indian Premier League Mini-Auction Updates

IPL 2023 CSK Full Squad : धोनी के साथ खेलेंगे बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे और जेमीसन, ऐसी है चेन्नई की पूरी टीम

Sat, 24 Dec 2022 01:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 01:33 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल नीलामी में सात खिलाड़ियों को खरीदे। उसने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के लिए 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए। चेन्नई की टीम पिछली बार नौवें स्थान पर रही है। इस बार फैंस को उम्मीद है कि टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
IPL 2023 Auction: CSK Captain, Retained Players and Full Squad List Indian Premier League Mini-Auction Updates
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को आईपीएल की छोटी नीलामी में सात खिलाड़ियों को खरीदा। उसने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ-साथ भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को अपने साथ जोड़ा। चेन्नई की टीम के पास नीलामी से पहले 18 खिलाड़ी थे। उसके पर्स में 20.45 करोड़ रुपये बचे हुए थे।
विज्ञापन


ड्वेन ब्रावो के संन्यास के बाद चेन्नई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के साथ बल्ले के साथ भी उपयोगी योगदान दे सके। चेन्नई ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीद कर इस कमी को पूरी करने की कोशिश की है। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। टीम ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

ऐसे लगी बेन स्टोक्स की बोली
स्टोक्स के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शुरू में बोली लगाए। जब बोली सात करोड़ रुपये तक पहुंची तो लखनऊ सुपरजाएंट्स की एंट्री हुई। यहां आरसीबी हट गई। कुछ देर तक राजस्थान और लखनऊ के बीच बोली चली। फिर 7.75 करोड़ रुपये के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बोली में शामिल हुई। जब लखनऊ ने 15 करोड़ रुपये की बोली लगाई तो सनराइजर्स ने खुद को अलग कर लिया। यहां चेन्नई की एंट्री हुई। उसने फिर लखनऊ को हराकर बेन स्टोक्स को खरीद लिया।

पांच खिलाड़ियों के बेस प्राइस में खरीदा
चेन्नई ने काइल जेमीसन को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस और अजिंक्य रहाणे को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल को टीम ने 20-20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। निशांत सिंधू के लिए उसकी टक्कर कोलकाता से हुई। अंत में चेन्नई ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले निशांत को 60 लाख रुपये में खरीद लिया।

चेन्नई की पुरानी टीम
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा
बेन स्टोक्स, काइल जेमीसन, निशांत सिंधू, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम
बल्लेबाजः
डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), शेख रसीद, अजिंक्य रहाणे।
ऑलराउंडरः ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, बेन स्टोक्स, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगवत वर्मा।
गेंदबाजः दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी, काइल जेमीसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed