फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chandrapaul double ton propels west indies innings

चंद्रपाल का डबल धमाका, विंडीज का विशाल स्कोर

Wed, 14 Nov 2012 06:22 PM IST
मीरपुर/एजेंसी
मीरपुर/एजेंसी Updated Wed, 14 Nov 2012 06:22 PM IST
विज्ञापन
chandrapaul double ton propels west indies innings

शिवनारायण चंद्रपाल (नाबाद 203) और दिनेश रामदीन (नाबाद 126) की शतकीय पारी के बदौलत वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 527 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। बांग्लादेश ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बना लिए।

विज्ञापन


दूसरे दिन स्टम्प्स के समय नईम इस्लाम 27 और शाकिब अल हसन 16 रन पर नाबाद थे। ओपनर तमीम इकबाल ने 71 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्को की मदद से 72 रन बनाए। जुनैद सिद्दिकी ने सात और शहरियार नपीस ने 31 रन बनाए। तेज गेंदबाज रवि रामपाल ने 49 रन पर दो विकेट झटके।
विज्ञापन


दिन का आकर्षण चंद्रपाल का दोहरा शतक रहा, जिन्होंने 457 मिनट क्रीज पर रहकर 372 गेंदों का सामना किया और नाबाद 203 रन में 22 चौके लगाए। चंद्रपाल का यह 26वां और दूसरा दोहरा शतक था। चंद्रपाल ने इसके साथ ही मार्च 2005 में जार्जटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए अपने सर्वाघिक स्कोर की बराबरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed