{"_id":"94b57514-d2ac-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-tropy-preview-australia-vs-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफीः ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफीः ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक जंग
बर्मिंघम
Updated Tue, 11 Jun 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के हाथों अपने शुरुआती मैच में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूजीलैंड पर जीत हर हाल में जरूरी है। यदि ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला भी हार जाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना लेगा तो ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टूर्नामेंट में दोनों टीमें अभी तक चार बार भिड़ीं हैं और सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला श्रीलंका से एक विकेट से जीत चुकी है जबकि हाल ही उसने इंग्लैंड से भी वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
ऐसे किवी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। फिलहाल मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना खिताब बचाने और टूर्नामेंट में बचे रहने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
चोटिल क्लार्क दूसरे मैच से बाहर
ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच से पूर्व बड़ा झटका लगा है उसके कप्तान माइकल क्लार्क फिट नहीं हैं और टीम को उनके बगैर उतरना पड़ेगा। लंबे समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे क्लार्क अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इसलिए वह बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार क्लार्क तेजी से ठीक हो रहे हैं लेकिन अभी वह ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। टीम फिजियो एलेक्स काउंटूरिस ने कहा, ‘क्लार्क का लंदन में गहन उपचार चल रहा है और वह तेजी से अपनी पीठ की समस्या से उबर रहे हैं। लेकिन वह अभी इतने फिट नहीं हो पाए हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल सकें। हालांकि हमें उम्मीद है कि वह 17 जून को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल ग्रुप मैच खेल सकेंगे।