भारत-पाक मैच को लेकर फैंस से क्या-क्या करवा रही दीवानगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में आज भारत की चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच विश्वकप 2015 के बाद खेला जाने वाला पहला मुकाबला है। बर्मिंघम में आखिरकार दो साल के लंबे समय के बाद दोनों टीमों के बीच आज कोई मुकाबला हो रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरे इस मैच पर लगी हुई हैं। एजबेस्टन का क्रिकेट ग्राउंड अचानक भारत-पाक वार जोन में तब्दील हो गया है।
दूसरी तरफ मैदान के बाहर भी देश में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और समर्थन की धूम मची हुई है। भारत- पाकिस्तान मुकाबले का विरोध सीमा पर पाकिस्तानी हमलों और मैदान में हाथ मिलाने के दोहरे मानदंड को लेकर देश के विभिन्न संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि सीमा पर जवानों के सिर काटे जाना और क्रिकेट मैदान पर खेल भावना एक साथ नहीं की जा सकती है। दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों के एक बड़े वर्ग का मामना है कि दोनों देशों के बीच मैच सीमा पर मुंहतोड़ जवाब की तरह हो, जिसमें भारत पाकिस्तान को जबरदस्त पटखनी दे।
मुकाबले को लेकर देश के विभिन्न स्थानों में लोग समर्थन के लिए धार्मिक पूजा- पाठ कर रहे हैं। वाराणसी में क्रिकेट प्रेमी मुकाबले में भारत की जीत के लिए यज्ञ किया जा रहा है।
Fans in Varanasi perform 'havan' ahead of India-Pakistan match today, offer prayers for India's victory #INDvPAK #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/NIv9hGwZXe
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2017
कर्नाटक के गुलबर्गा में क्रिकेट प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना आरती की है।
गोरखपुर में भी क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत की जीत के लिए हवन कर रहे हैं।Fans in Karnataka's Gulbarga offer prayers for Indian Cricket team's victory,in today's match against Pakistan #ChampionsTrophy2017 #INDvPAK pic.twitter.com/rJggB4Ibtr
— ANI (@ANI_news) June 4, 2017
Fans across the country offer prayers for India's victory in match against Pakistan;people in Gorakhpur perform 'havan' #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/PZ2ZbfTDTi
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2017
इसके अलावा दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया है। देखें वीडियो...
Hindu Sena #protest against the Indo-Pak #cricket match at Jantar Mantar in Delhi | Full video: https://t.co/LwWFYTk1S8 pic.twitter.com/0yx94rT7yx
— Outlook Magazine (@Outlookindia) June 3, 2017
Gujarat: Fans pray for India's victory in Ahmedabad ahead of #INDvPAK match today, #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/NntRkp4bZM
— ANI (@ANI_news) June 4, 2017