{"_id":"678a22029c1159b2d604910b","slug":"champions-trophy-pakistan-cricket-board-strict-actions-against-media-after-stadium-not-ready-report-leaked-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: स्टेडियम तैयार न होने की खबरें लीक होने पर PCB ने मीडिया को ही घेरा, इस चीज पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: स्टेडियम तैयार न होने की खबरें लीक होने पर PCB ने मीडिया को ही घेरा, इस चीज पर लगाई पाबंदी
Fri, 17 Jan 2025 02:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:55 PM IST
सार
पीसीबी फिलहाल अगले महीने 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले स्टेडियमों के नवीनीकरण कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। हालांकि, दुनियाभर की मीडिया में स्टेडियम तैयार नहीं होने की खबरें लीक होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज है।
विज्ञापन
बाबर आजम, मोहसिन नकवी और अजहर महमूद
- फोटो : Pakistan Cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को कराची और लाहौर में अपने स्टेडियमों में किसी भी तरह के मीडिया संस्थानों के प्रवेश और आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी करेंगे। हालांकि, पीसीबी इन स्टेडियम में मरम्मत कार्य करवा रहा है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में यह बातें सामने आई थीं कि चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले यूएई ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, बाद में पीसीबी ने इसका खंडन भी किया था।
विज्ञापन
मीडिया से नाखुश पीसीबी
पीसीबी फिलहाल अगले महीने 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले स्टेडियमों के नवीनीकरण कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। हालांकि, दुनियाभर की मीडिया में स्टेडियम तैयार नहीं होने की खबरें लीक होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज है और उसने अपने देश की मीडिया पर नकेल कसा है। पीसीबी ने कुछ पाबंदियां लगाई हैं। मीडिया को अब सप्ताह के दौरान एक निश्चित दिन पर स्टेडियम का दौरा करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही वे पीसीबी मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही बस आयोजन स्थल का दौरा कर सकेंगे और वीडियो बना सकेंगे।

'पाकिस्तान का नाम खराब हो रहा'
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, 'यह हमारे लिए परेशान करने वाला हो गया है कि कुछ लोग लगातार बिना अनुमति के स्टेडियमों में जा रहे हैं और वहां वीडियो बना रहे हैं। हमें यह पसंद नहीं कि निर्माण कार्य के मामूली मुद्दों के बारे में बाहर बात हो और वे मेगा इवेंट की तैयारियों पर अपने विचार प्रस्तुत करें।' उन्होंने कहा कि स्टेडियमों में मीडिया के प्रवेश और आवाजाही को प्रतिबंधित करने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस रिपोर्ट को उठा रहा है और यह दिखा रहा है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है। कराची के नेशनल स्टेडियम में 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। टीम इंडिया और पाकिस्तान का सामना 23 फरवरी क दुबई में होगा।