{"_id":"67c586b948305b7160051814","slug":"champions-trophy-new-zealand-matt-henry-justification-on-defeat-said-india-got-advantage-knowing-situation-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: हार के बाद न्यूजीलैंड के हेनरी की सफाई, कहा- भारत को हालात की जानकारी होने का फायदा मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: हार के बाद न्यूजीलैंड के हेनरी की सफाई, कहा- भारत को हालात की जानकारी होने का फायदा मिला
Mon, 03 Mar 2025 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:09 PM IST
सार
हेनरी ने मैच के बाद कहा, 'चार प्रमुख स्पिनरों के टीम में होने से उन्हें फायदा मिला। हालात की जानकारी होने से वे ऐसा कर सके। उन्होंने सही संयोजन चुना जो हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कहा है कि भारत को हालात की बेहतर जानकारी होने से उचित गेंदबाजी आक्रमण चुनने में मदद मिली और उनकी स्पिन चौकड़ी ने चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान लगातार दबाव बनाये रखा। भारतीय टीम सारे मैच दुबई में खेल रही है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनरों वरूण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को उतारा और मैच 44 रन से जीता।
हेनरी ने मैच के बाद कहा, 'चार प्रमुख स्पिनरों के टीम में होने से उन्हें फायदा मिला। हालात की जानकारी होने से वे ऐसा कर सके। उन्होंने सही संयोजन चुना जो हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा। हमें पता था कि वे चार स्पिनरों को उतारेंगे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने हालात को बखूबी पढ़ा। हम ऐसा नहीं कर पाए।' पांच विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उसने अपना कौशल दिखाया और दोनों तरफ से गेंद को टर्न कराके हमें दबाव में रखा।'
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पांच मार्च को न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगी।
विज्ञापन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला ही मैच था और वह चमक बिखेरने में सफल रहे। वरुण के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
दिलचस्प बात यह है कि भारत इस मुकाबले में चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। भारतीय टीम को चार स्पिनर उतारने का फायदा मिला क्योंकि न्यूजीलैंड के नौ विकेट स्पिनरों ने ही झटके। न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 28 रन, टॉम लाथम ने 14, डेरिल मिचेल ने 17, विल यंग ने 22, रचिन रवींद्र ने 6, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और मैट हेनरी ने दो रन बनाए। काइल जैमिसन नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।