{"_id":"551ebd0a-d678-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-live-new-zealand-vs-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफीः न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफीः न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में
कार्डिफ
Updated Mon, 17 Jun 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान इंग्लैंड ने बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 10 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
ग्रुप ‘ए’ के इस में बारिश के कारण मैच करीब पांच घंटे की देरी से शुरू हुआ जिसके बाद अंपायरों ने ओवरों की संख्या घटाकर 24-24 कर दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम कप्तान एलिस्टर कुक के बेहतरीन अर्धशतक के बावजूद 23.3 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। कुक ने 47 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 64 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
जवाब में न्यूजीलैंड टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी। किवी टीम के शीर्ष छह में से पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
केन विलियम्सन ने 54 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के के साथ सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली।
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
इस जीत से इंग्लैंड के तीन मैचों में छह अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड के दो मैचों में तीन अंक है लेकिन वह अभी होड़ से बाहर नहीं हुई है।
टीम की दो अन्य टीमें श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को निर्णायक मुकाबला होगा। श्रीलंका के दो मैचों में दो जबकि ऑस्ट्रेलिया के इतने ही मैचों में एक अंक है।
यदि श्रीलंका जीतती है तो वह चार अंक के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन यदि श्रीलंका हारती है तो ऑस्ट्रेलिया के तीन अंक हो जाएंगे।
ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा वह टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला दिया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने जल्द ही इयान बेल (10) और जोनाथन ट्राट (8) के विकेट गंए दिए।
पहला झटका बेल के रूप में लगा जब मिचेल मैक्कलेनघन ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट कराया।
इसके बाद ट्राट भी काइल मिल्स की गेंद पर कैच आउट हो गए। ट्राट इस साल पहली बार एक मैच में दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे हैं।
कप्तान कुक ने जोई रुट (38) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का संकट से बाहर निकाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की।
बिखर गई इंग्लैंड की पारी
हालांकि इसके बाद इंग्लैंड की पारी बिखर गई और पूरी टीम महज 69 रन और जोड़ सकी। कुक और रुट के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
इयोन मोर्गन ने 15 और जोस बटलर ने 14 रन बनाए। इसके बाद के पुछल्ले बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
न्यूजीलैंड की ओर से काइल मिल्स के चार विकेट के अलावा मिचेल मैक्कलेनघन ने तीन विकेट झटके। दो गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
इससे पूर्व न्यूजीलैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था लेकिन बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे।
वहीं मेजबान इंग्लैंड ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में हराया था लेकिन दूसरे मैच में कुमार संगकारा के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका ने मेजबान टीम को हरा दिया था।