फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy live: india vs england

चला 'सर' जडेजा का जादू, भारत बना चैंपियन

Mon, 24 Jun 2013 12:14 PM IST
बर्मिंघम
बर्मिंघम Updated Mon, 24 Jun 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
champions trophy live: india vs england

टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिताबों के खजाने में एक और ताज जुड़ गया। इस बार मुकद्दर के इस सिकंदर का अचूक निशाना लगा आखिरी बार आयोजित हो रही चैंपियंस ट्रॉफी पर।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए बारिश से बाधित फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 5 रन से हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया।

टॉस हारकर भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी
इसी के साथ भारत ने सर्वाधिक दो बार यह खिताब जीतने के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 2006 व 2009 में यह खिताब जीता था। वहीं भारत ने इससे पहले 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से यह ट्रॉफी जीती थी।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनलः बारिश ने किया परेशान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मौसम के मिजाज को भांपते हुए इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। लेकिन बारिश की आंखमिचौली के बीच आखिरकार अंपायरों ने 20-20 ओवरों का मैच कराने का फैसला किया।

जडेजा-कोहली की शानदार बल्लेबाजी
भारत के लिए फॉर्म में चल रहे शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 19 रन जोड़े। धवन भी 24 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद की भारतीय पारी पूरी तरह विराट कोहली (43) और रविंद्र जडेजा (33) के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। कोहली और जडेजा ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए टीम को 7 विकेट पर 129 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed