फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में इस दिन भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान की टीम; यूएई में होगा महामुकाबला

Mon, 23 Dec 2024 07:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Dec 2024 07:22 AM IST
सार

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ऐसे ही दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका है। गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर छाए संकट के बादल अब साफ होने लगे हैं। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारत अपने मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगा। दोनों देशों के रिश्तों में जारी तनातनी और सुरक्षा को लेकर चिंताओं की वजह से केंद्र सरकार ने भारत को पाकिस्तान दौरे की इजाजत नहीं दी थी। इस वजह से टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


हालांकि, यह फैसला पहले से ही तय था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और यूएई के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक की मुलाकात के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। शेख नाहयान अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं। पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने बताया कि पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यूएई को 'तटस्थ जगह' के रूप में चुना है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI

कब होगा महामुकाबला? 
क्रिक इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। हालांकि, आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है।

Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान के अलावा  बांग्लादेश और न्यूजीलैंड गुप-ए में
पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये सभी मैच दुबई में हो सकते हैं।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB

दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफ्रीका
दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। 

Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था?
रिपोर्ट के मुताबिक, दो सेमीफाइनल 4 मार्च (बिना रिजर्व डे के) और 5 मार्च (रिजर्व डे के साथ) को होंगे। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) यूएई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालीफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे यूएई में कराया जाएगा।

Champions Trophy 2025 India vs Pakistan match will be held on February 23 in UAE Know Full Schedule Dates
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC

2024-2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया था कि भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेले जाएंगे। इसका अर्थ है कि अब दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे साफ हो गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed