फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy: india vs pakistan

अगर ऐसा हुआ तो महामुकाबले में भी मचेगा धमाल

Fri, 14 Jun 2013 11:11 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jun 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
champions trophy: india vs pakistan

चैंपियंस ट्रॉफी में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबले में उतरेगी।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप बी में हैं। हालांकि पाकिस्तान अपने पहले दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट में खिताब की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट में इस लीग मैच का कोई खास महत्व नहीं रह गया है।
विज्ञापन


हालांकि भारत जहां इस महामुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में उतरना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगा। दोनों देशों के बीच इस मुकाबले को हाई वोल्टेज के रूप में माना जा रहा है। अगर ये पांच चीजें भारत के पक्ष में हो जाए तो यह जीत भी टीम इंडिया की झोली में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर धवन ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो शतक लगा चुके शिखर धवन से उनके प्रशंसकों से इस मैच में काफी उम्मीदें रहेंगी। उनके प्रशंसक चाहेंगे कि इस महामुकाबले में भी धवन का बल्ला चले। धवन अगर इस मैच में भी शतक ठोक देते हैं तो यह अपने में कारनामा हो जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने लगातार तीन शतक नहीं ठोकें हैं। साथ ही यह रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में रहा है कि जिस-जिस मैच में धवन ने शतक लगाए हैं उसमें टीम को जीत मिली है। धवन ने तीन अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और तीनों में भारत विजयी रहा है।

अगर पाक गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे मजबूत पक्ष उसकी गेंदबाजी है। अगर कल के मैच में मोहम्मद इरफान, जुनैद खान, सईद अजमल और वहाब रियाज पर भारतीय बल्लेबाज हावी हो जाते हैं और उनके बल्ले से ढेरों रन निकलते हैं तो पाक टीम पर दबाव बनाया जा सकता है। पाक टीम की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में बेहद खराब रही है। उसकी ओर से कप्तान मिस्बाह उल हक और नसीर जमशेद ही ढंग से बल्लेबाजी कर पाए हैं। ऐसे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया तो लक्ष्य का पीछा करना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल भरा होगा। अगर भारत बाद में भी बल्लेबाजी करता है तो भी वह आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकता है।    

अगर जडेजा का जादू फिर चला
टीम इंडिया में तेजी से विश्वसनीय आलराउंडर बन कर उभरे रवींद्र जडेजा से टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भी उम्दा प्रदर्शन की आस होगी। जडेजा अपनी बढ़ती मूंछों के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच विकेट झटककर चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। जडेजा के अलावा भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और उमेश यादव से भी बेहद शानदार प्रदशर्न की दरकार है। अगर भारतीय गेंदबाज अपनी लय में आ जाते हैं तो पाक टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी।


अगर फिर फ्लाप हो जाएं पाक बल्लेबाज
बल्लेबाजी कोच के साथ इंग्लैंड आई पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी अब तक बेहद लचर रही है। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाज एक बार फिर असफल रहे तो टीम इंडिया को मैच में जीत हासिल करने में कोई मुश्किल नहीं आएगी। हमेशा ही महामुकाबले का दबाव दोनों टीमों पर रहता है ऐसे में जो भी टीम संतुलित रहेगी वही बढ़िया खेल दिखाएगा। हालांकि पाक बल्लेबाजी इस समय मुश्किल दौर में है तो उसके लिए दबाव झेल पाना आसान नहीं होगा।

अगर धोनी की कप्तानी फिर चली
अंत में सबसे अहम बात कप्तान धोनी की चतुराई भरी कप्तानी। कप्तान धोनी बेहद चतुर कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में धोनी का चला गया दांव फिट बैठता है तो टीम इंडिया की जीत में अगर-मगर नहीं होगा। भारत टूर्नामेंट में लगातार तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed