फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: 'Impossible to get stadium ready before deadline', Pakistani media claims, PCB exposed

Champions Trophy: 'समय सीमा से पहले स्टेडियम का तैयार होना असंभव', पाकिस्तानी मीडिया का दावा, PCB की खुली पोल

Thu, 30 Jan 2025 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

'डॉन' को एक सूत्र ने कहा, 'स्टेडियम मैचों की मेजबानी के लिए तैयार होंगे, लेकिन सवाल यह है कि पीसीबी ने त्रिकोणीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन पुनर्निर्मित स्थलों पर सभी को विश्व स्तरीय अनुभव देने का वादा किया है और क्या वे इस वादे को पूरा कर सकते हैं, यह देखना होगा।'

विज्ञापन
Champions Trophy: 'Impossible to get stadium ready before deadline', Pakistani media claims, PCB exposed
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान में स्टेडियम के नवीनीकरण का कार्य जारी है। पाकिस्तान इस साल चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। वहीं, भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। हालांकि, अब पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया है कि टूर्नामेंट के लिए मैदान सौंपने की समय सीमा से पहले स्टेडियम का नवीनीकरण का कार्य पूरा होना असंभव है। पाकिस्तान में कराची, लाहौर और रावलपिंडी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

समय सीमा तक तैयार नहीं हो पाएंगे स्टेडियम
पाकिस्तान मीडिया आउटलेट 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेडियम तय समय सीमा तक तैयार नहीं हो पाएंगे। सोशल मीडिया पर सामने आई चिंताजनक तस्वीरों और वीडियो के बाद पीसीबी के 'विश्व स्तरीय अनुभव' देने के वादे की पोल खुल गई है। यहां तक कि बुनियादी सुविधाओं को समय पर तैयार करना भी फिलहाल एक चुनौती की तरह लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियमों में निर्माण कार्य पूरा करना 'असंभव'
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारियों के लिए समय सीमा के भीतर स्टेडियमों में निर्माण कार्य पूरा करना 'असंभव' है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 31 जनवरी तक स्टेडियमों में नवीनीकरण कार्य पूरा करने का दावा किया था, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि अब यह संभव है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ फरवरी से त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन आयोजन स्थलों पर काम की प्रगति ने इसमें शामिल लोगों को अत्यधिक चिंतित कर दिया है। 'डॉन' की रिपोर्ट में कहा गया है, 'समय सीमा के भीतर नवीनीकरण कार्य पूरा होना बिल्कुल असंभव लगता है, लेकिन जिन कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।'
विज्ञापन

विश्व स्तरीय अनुभव देने के वादे की खुली पोल
एक सूत्र के मुताबिक, 'स्टेडियम मैचों की मेजबानी के लिए तैयार होंगे, लेकिन सवाल यह है कि पीसीबी ने त्रिकोणीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन पुनर्निर्मित स्थलों पर सभी को विश्व स्तरीय अनुभव देने का वादा किया है और क्या वे इस वादे को पूरा कर सकते हैं, यह देखना होगा।' कराची के नेशनल स्टेडियम में इस परियोजना के लिए पीसीबी के निदेशक बिलाल चौहान ने 'डॉन' को बताया, 'सब कुछ नियंत्रण में है और स्टेडियम 31 जनवरी तक तैयार हो जाएगा।' बिलाल ने कहा, 'जब अध्यक्ष ने हमारे साथ अपनी महत्वाकांक्षा साझा की, तो हमारी पहली प्रतिक्रिया थी कि दिए गए समय में कार्य को पूरा करना असंभव था, लेकिन उन्होंने हमें पूर्ण समर्थन दिया, विश्वास से प्रेरित किया कि हम इसे कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed