फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy final: India face tough challenge in New Zealand, India record in knockouts vs Kiwi not good

IND vs NZ Final: अजेय भारत के सामने कीवियों की चुनौती ध्वस्त करने का लक्ष्य, नॉकआउट में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड

Fri, 07 Mar 2025 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Mar 2025 08:44 AM IST
सार

IND vs NZ Knockout Record: 2023 के विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को सुपर-10 और सेमीफाइनल में पटखनी दी और इस चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मैच में भी रोहित की टीम ने न्यूजीलैंड पर श्रेष्ठता दर्ज की है। चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहकर फाइनल में जगह बनाने से भी भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा।

विज्ञापन
Champions Trophy final: India face tough challenge in New Zealand, India record in knockouts vs Kiwi not good
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के रविवार को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मनोवैज्ञानिक लाभ के साथ उतरेगी। इसका कारण आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के पिछले तीन मुकाबलों में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत है। वनडे विश्वकप हो या चैंपियंस ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अब तक न्यूजीलैंड से नहीं हारा है।
विज्ञापन

2023 के विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को सुपर-10 और सेमीफाइनल में पटखनी दी और इस चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मैच में भी रोहित की टीम ने न्यूजीलैंड पर श्रेष्ठता दर्ज की है। चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहकर फाइनल में जगह बनाने से भी भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में यह तीसरा मौका होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। तथ्य यह भी है कि भारत अब तक न्यूजीलैंड को पिछली दोनों खिताबी भिड़ंत में परास्त नहीं कर पाया है। रविवार को दुबई में उसके पास 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Champions Trophy final: India face tough challenge in New Zealand, India record in knockouts vs Kiwi not good
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
2023 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराया
आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में भारत और न्यूजीलैंड चार बार आपस में भिड़े हैं, जिसमें तीन बार न्यूजीलैंड जीता है, जबकि एक जीत भारत को मिली है, लेकिन अंतिम जीत भारत को ही मिली है, जब उसने 2023 के विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को पटखनी दी। भारत के पास दुबई में खेलने का भी लाभ है। दुबई और भारतीय पिचें काफी हद तक समान हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस पिच के अनुसार अपने को अच्छी तरह ढाल चुके हैं।

विराट-शमी न्यूजीलैंड को धो चुके हैं
फाइनल में भारतीय स्पिनरों पर तो निगाहें होंगी ही, लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 2023 विश्वकप में अपने दम पर न्यूजीलैंड को बिखेरा था। ये दोनों खिलाड़ी इस समय भी जबरदस्त फॉर्म हैं। ये विराट कोहली और मोहम्मद शमी हैं। शमी ने 2023 में ग्रुप मैच में 54 रन देकर पांच विकेट लिए थे और विराट ने इस मैच में 104 गेंद में 95 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। सेमीफाइनल में भी यही दोनों खिलाड़ी चले। शमी ने 57 रन पर सात विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो विराट ने 113 गेंद में 117 रन की यादगार पारी खेली। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 विश्व कप के दो मैच में 12 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

पिछले मैच से सीख लेकर फाइनल में उतरेंगे : केन
भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन से सतर्क रहना होगा। केन भारत के खिलाफ 81 और द. अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 102 रन बना चुके हैं। विलियम्सन का मानना है कि भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलने के कारण वहां की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता है। बावजूद इसके उनकी टीम रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दुबई की पिच से तालमेल बिठाना होगा : रचिन
द. अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 108 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र का मानना है कि भारत के खिलाफ फाइनल में उनकी टीम को दुबई की अंजान पिच से तालमेल बिठाना होगा। रवींद्र ने कहा, हम दुबई की पिच के बारे में अधिक नहीं जानते। हमने भारत के खिलाफ एक मैच खेला और तब गेंद काफी टर्न ले रही थी, जबकि अन्य मैच में गेंद अधिक टर्न नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed