{"_id":"67c1fbc5a49775e63603596e","slug":"champions-trophy-2025-moin-khan-got-angry-at-pakistans-poor-performance-said-it-is-time-to-rebuild-the-team-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर फूटा मोइन खान का गुस्सा, कहा- यह टीम के नए सिरे से गठन का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर फूटा मोइन खान का गुस्सा, कहा- यह टीम के नए सिरे से गठन का समय
Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
सार
मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम अपनी सरजमीं पर एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। पूर्व विकेटकीपर मोइन ने कहा, मैं आजकल कई पूर्व खिलाड़ियों की टिप्पणियां सुन रहा हूं। हम जब पहले से ही हार रहे हैं तो एक नई टीम का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोइन खान-पाकिस्तानी टीम
- फोटो : moin_khanofficial-PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कप्तान मोइन खान ने शुक्रवार को यहां कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा खराब स्थिति इससे बदतर नहीं हो सकती और अब समय आ गया है कि अधिकारी क्रिकेट टीम का नए सिरे से गठन शुरू करें जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों टीम में अपने चयन को सही साबित करना होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम
- फोटो : PCB
'यह एक नई टीम के गठन का समय'
मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम अपनी सरजमीं पर एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। पूर्व विकेटकीपर मोइन ने कहा, मैं आजकल कई पूर्व खिलाड़ियों की टिप्पणियां सुन रहा हूं। हम जब पहले से ही हार रहे हैं तो एक नई टीम का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं। हमारे लिए इससे बुरा क्या हो सकता है? हम हारेंगे लेकिन कम से कम कुछ अलग प्रयास तो करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, देखिए कोई यह नहीं कह रहा है कि वे अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। लेकिन हर खिलाड़ी को लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह को सही साबित करनी होगी। इस दौरान मोइन यह मानने को तैयार नहीं थे कि देश में क्रिकेट में अच्छी प्रतिभा की कमी है।

पाकिस्तान ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने इसके साथ ही कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 2009 के बाद यह पहली बार है जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई है। आखिरी बार ऐसा दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ था जब टीम ने तीन में से दो मैच हारे और एक में उसे जीत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम उस वक्त ग्रुप में सबसे नीचे रही थी।
इतना ही नहीं पाकिस्तान ऐसी चौथी टीम है जो चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब का बचाव करने उतरी, लेकिन ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। पहली बार ऐसा 2004 में हुआ जब भारत और श्रीलंका ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी। भारत और श्रीलंका 2002 में इस टूर्नामेंट के संयुक्त विजेता बने थे। आखिरी बार 2013 में ऐसा हुआ था जब गत चैंपियन टीम ग्रुप चरण में बाहर हो गई थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया कोई मैच नहीं जीत सकी थी।