{"_id":"67be162091945e928d042ebf","slug":"champions-trophy-2025-lapse-in-security-of-players-pakistani-policemen-refused-duty-more-than-100-dismissed-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB की बदइंतजामी: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों ने किया ड्यूटी से इनकार, 100 से अधिक बर्खास्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB की बदइंतजामी: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों ने किया ड्यूटी से इनकार, 100 से अधिक बर्खास्त
Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
सार
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : PCB
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की बदइंतजामी का एक और सबूत सामने आया है। पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके पुलिसकर्मी ड्यूटी करने को राजी नहीं है। खबर आई है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, वह ड्यूटी से नदारद दिखे और उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे।
विज्ञापन
100 से अधिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा- पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।

'लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है'
अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा- जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।
हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।