{"_id":"67c2e3f4fa0bcacec100f997","slug":"champions-trophy-2025-dale-steyn-said-afghanistan-team-will-win-icc-tournament-in-next-decade-know-details-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: अफगानिस्तान के प्रदर्शन से गदगद हुए डेल स्टेन, कहा- अगले दशक में ICC टूर्नामेंट जीतेगी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: अफगानिस्तान के प्रदर्शन से गदगद हुए डेल स्टेन, कहा- अगले दशक में ICC टूर्नामेंट जीतेगी टीम
Sat, 01 Mar 2025 04:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:09 PM IST
सार
अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन तरफा मुकाबले में थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में हारने और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने से उसे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम-डेल स्टेन
- फोटो : @ACBofficials-dalesteyn
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि तेजी से आगे बढ़ रही अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ी अगर मैदान पर सयंम से खेलना सीख लें तो अगले दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सीमित ओवर का टूर्नामेंट जीत सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
अफगानिस्तान की टीम 2023 वनडे विश्व कप में नॉकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गई थी जिसमें उसने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। पिछले साल के टी20 विश्व कप में टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी जिसमें उसने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया था। अपने देश में युद्ध और अस्थिरता के बावजूद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अब सफेद गेंद के टूर्नामेंट में मजबूत टीम बन गई है।

'अगले दशक में आईसीसी टूर्नामेंट जीत सकती है अफगानिस्तान की टीम'
स्टेन ने ‘ईएसपीएनक्रिकइनफो’ से कहा, हम ऐसे समय में जी रहे हैं जिसमें लोग इतने संयमित नहीं हैं। हम इंस्टाग्राम स्टोरी को भी महज मुश्किल से दो सेकेंड देख पाते हैं और ऐसा लगता है कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी क्रिकेट खेलते समय ऐसे ही होते हैं। संयम सबसे बड़ी चीज में से एक है जिसे अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सीखने की जरूरत है। और एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे तो अगले दशक में वे निश्चित रूप से आईसीसी टूर्नामेंट जीत सकते हैं। वे चाहते हैं कि चीजें इतनी जल्दी हो जायें कि हर गेंद विकेट लेने वाली होनी चाहिए। पारी बनाते हुए और विकेट लेने के लिए संयम नहीं है। बल्लेबाज भी ऐसा ही करते हैं। पहले ओवर में बल्लेबाजी में ही क्रीज पर इतनी अधिक हलचल होती क्योंकि वे छक्का मारने की कोशिश करते हैं और वे पारी को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

बारिश बनी बाधा
अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन तरफा मुकाबले में थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में हारने और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने से उसे काफी नुकसान हुआ।
अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन तरफा मुकाबले में थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में हारने और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने से उसे काफी नुकसान हुआ।
आंकड़ों के हिसाब से अफगानिस्तान की टीम अब भी क्वालिफाई कर सकती है, अगर इंग्लैंड की टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ले। लेकिन इसकी संभावना कम है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका का नेट रेट 2.140 है जो अफगानिस्तान के माइनस 0.990 से काफी बेहतर है।