{"_id":"59244a204f1c1ba93e535ad1","slug":"champions-trophy-2017-haris-sohail-replaces-unfit-umar-akmal-in-pakistan-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: अनफिट उमर अकमल की जगह पाक टीम में यह खिलाड़ी हुआ शामिल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: अनफिट उमर अकमल की जगह पाक टीम में यह खिलाड़ी हुआ शामिल
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान
Updated Tue, 23 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हैरिस सोहेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 जून से इंग्लैंड में शुरु हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल बरमिंघम में चल रहे प्री-कैंप में फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद उनके विकल्प की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मंगलवार को उमर अमीन, हैरिस सोहेल और आसिफ जाकिर को नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया।
विज्ञापन
एनसीए के ट्रेनर ने इन तीनों का फिटनेस टेस्ट लिया। फिटनेस ट्रेनर की इन तीनों खिलाड़ियो की फिटनेस रिपोर्ट और पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर अकमल की जगह हैरिस सोहेल को पाकिस्तानी टीम में जगह दे दी गई।
विज्ञापन
बाएं हाथ के बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने 2015 के मध्य से पाकिस्तान टीम के लिए नहीं खेला है। उनके घुटने में चोट थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सर्जरी कराई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी का आरंभ 1 जून को हो रहा है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी भारत से 4 जून को होना है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध तल्ख चल रहे हैं। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मैच पर लगी हुई है।BREAKING: Haris Sohail replaces Umar Akmal in Pakistan's squad for #CT17. 🇵🇰 pic.twitter.com/81zcdncNOk
— ICC (@ICC) May 23, 2017